PUBG Mobile अपडेट 4.3 रिलीज़ हो चुका है साथ ही गेम की 8वीं एनिवर्सरी का सेलीबरेशन भी शुरू होने वाला है। 27 मार्च से 29 मार्च तक गेम एक बड़े ग्लोबल फेस्टिवल का रूप ले लेगा। जिसमें सभी प्लेयर्स को शामिल होने का मौका भी मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस दौरान मिलने वाले लॉगिन रिवॉर्ड्स के बारे में बताएंगे।
PUBG मोबाइल 8th एनिवर्सरी पर मिलने वाले रिवॉर्ड्स के बारे में जानें
इस गेम में अगर आप पुराने खिलाड़ी हैं या नया गेम खेलना शुरू किया हो, इस बार सभी के लिए इस बार के रिवॉर्ड में कुछ खास रखा गया है। बड़े स्टार्स के साथ कोलैबोरेशन, लिमिटेड टाइमइवेंट्स और एक्सक्लूसिव रिवॉर्ड्स भी जोड़े गए है।
- लॉगिन रिवॉर्ड्स (27- 29 मार्च): इस वीकेंड पर अगर आप सिर्फ गेम में लॉगिन करते हैं, तो आपको शानदार रिवार्ड्स मिलेंगे
- न्यू लॉबी म्यूज़िक: Bambam और MINNIE का स्पेशल ट्रैक “कैर्री यू”, जो गेम में नई एनर्जी लेकर आएगा।
- 8वीं एनिवर्सरी अवतार और फ्रेम: लिमिटेड प्रोफाइल आइटम्स, जिसे आप अपनी प्रोफाइल को खास और बेहतर बना सकते हैं।
- स्पेस गिफ्ट: दोस्तों के साथ शेयर करने के लिए एक खास एनिवर्सरी गिफ्ट।
यह भी पढ़े: http://PUBG Mobile 4.3 अपडेट डाउनलोड गाइड
PUBG Mobile 4.3 अपडेट में नया क्या है?
इस बार का अपडेट सिर्फ रिवॉर्ड्स तक सीमित नहीं है, बल्कि गेमप्ले में भी बड़े बदलाव लाने वाला है। ‘Evolving Universe’ थीम वाला नया मोड लाइव हो चूका है, जो गेम को ज्यादा खास बनता है।
- Specilization सिस्टम: अब आप अपनी भूमिका चुन सकते हैं Medic, Recon, Tactician, Vehicle Specialist या Perception। मैच के दौरान स्किल्स अपग्रेड करके नई एबिलिटी को भी अनलॉक कर सकते हैं।
- Temporal vaults: एरंगेल, लिविक और मिरारामर मैप में छिपे हुए खास वॉल्ट्स मिलेंगे, जिन्हें Energy Rank बढ़ाकर खोला जा सकता है साथ ही इसमें शानदार लूट भी मिलती है।
यह भी पढ़े: http://BGMI 4.3 अपडेट को Iphone यूजर कैसे डाउनलोड करें
हॉट ड्राप लोकेशन के बारे में जानें
- हॉस्पिटल: यहाँ “ह्यूमन कैनन” मौजूद है, जो आपको मैप में दूर तक फेंक देता है।
- पोचंकी: अब म्यूज़िक थीम के साथ, स्लाइड रेल्स के जरिए तेज़ मूवमेंट करना और भी हुआ आसान
- मिल्टा: इसे रेसिंग सर्किट में बदला गया है, जहाँ आप Vehicle EXP भी जमा करा सकते हैं।
Jujutsu Kaisen कोलैब की वापसी PUBG Mobile की 8वीं एनिवर्सरी पर Jujutsu Kaisen के साथ खास कोलैब सामने आया है। 12 अप्रैल तक चलने वाले इस इवेंट में आप नए कैरेक्टर को अनलॉक कर सकते हैं।

