Free Fire कम्युनिटी में इस अपडेट को लेकर काफी उत्साह है क्योंकि Free Fire OB53 अपडेट जल्द ही आने वाला है। यह अपडेट पॉपुलर बैटल रॉयल गेम को टैक्टिकल रूप से को नया रूप मजबूती प्रदान करता है। इस बार गेम में कई कैरेक्टर रीवर्क और मैप में कुछ बदलाव होने की उम्मीद की जा रही है, इसमें नए फैक्ट्री मैप से लेकर सोशल इम्प्रूवमेंट भी मौजूद हैं। इस आर्टिकल में हम आपको Free Fire OB53 अपडेट की संभावित रिलीज़ डेट और आने वाले फीचर्स के बारे में बताएँगे।
Free Fire OB53 अपडेट की संभावित रिलीज़ डेट
Garena ने इसको लेकर कोई अधिकारिक लांच डेट की कोई जानकारी नहीं दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Free Fire OB53 अपडेट 8 अप्रैल, 2026 को आ सकता है। यह मौजूदा गोल्ड रॉयल सीज़न के खत्म होने के साथ आ सकता है। सामान तौर पर, सर्वर मेंटेनेंस के लिए कुछ घंटों के लिए डाउन होगा, जिसके बाद नया अपडेट App Store और Play Store पर रोलआउट हो जाएगा।
फ्री फायर OB53 अपडेट के संभावित फीचर्स के बारे में जानें
फैक्ट्री रिकंस्ट्रक्शन (Factory Reconstruction): बरमूडा में लोकप्रिय फैक्ट्री साइट को एक नए “स्टेडियम” डिज़ाइन के साथ बड़ा फेसलिफ्ट मिलते हुए देखा जा रहा है, जिससे एरिया को एक मॉडर्न, स्पोर्टी लुक मिलेगा ।
A124 कैरेक्टर रीवर्क (A124 character rework): A124 में एक बड़ा संतुलन मिलेगा, जिसमें उसकी एक्टिव स्किल्स को अब सिर्फ सिर्फ दुश्मन की एक्टिव स्किल्स को काउंटर करेंगी।
नियरबाई सर्च फीचर: इस अपडेट में नया सोशल फीचर ऐड किया गया है जो नए यूज़र्स को उनकी रियल-वर्ल्ड लोकेशन के हिसाब से दोस्तों को ढूंढने और आपस में जुड़ने की सुविधा देता है। यह फीचर यूज़र्स को सेटिंग्स सेक्शन में जाकर अपनी प्राइवेसी सेटिंग्स सेट करने की भी सुविधा देता है।

