IPL Record: दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल में हर बार जमकर छक्के-चौके लगते हैं। इस बीच तब कई गेंदबाजों की जमकर पिटाई होती है। इसके अलावा यह बात तो सभी क्रिकेट फैन जनता ही है कि आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने का रिकॉर्ड इस समय यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम पर ही दर्ज है।
लेकिन इसके अलावा क्या आपको यह मालूम है कि इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाला एक्टिव प्लेयर कौन है। इस बीच अगर आपको यह नहीं पता है तो कोई बात नहीं है। क्यूंकि आज अपने इस आर्टिकल में हम आपको उन टॉप-5 एक्टिव प्लेयर्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं।
5. केएल राहुल :-

इस सूची में पांचवें पायदान पर भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2013 से आईपीएल खेलना शुरू किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल में 145 मैचों की 136 पारियों में खेलते हुए 208 छक्के लगाए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 136.02 की स्ट्राइक रेट और 46.21 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 5222 रन भी बनाए हैं। जबकि इस लीग में उनके बल्ले से कुल 452 चौके भी आए हैं।
4. संजू सैमसन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भी साल 2013 के आईपीएल सीजन से ही खेलना शुरू किया था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने आईपीएल में 177 मैचों की 172 पारियों में खेलते हुए कुल 219 छक्के लगाए हैं। जबकि इस दौरान उन्होंने 39.04 की स्ट्राइक रेट और 30.94 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 4704 रन भी बनाए हैं। वहीं इस बीच उनके बल्ले से 379 चौके भी आए हैं।
3. महेंद्र सिंह धोनी :-

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अभी तक आईपीएल में कुल 278 मैचों की 242 पारियों में खेलते हुए 264 छक्केो लगाए हैं। जबकि इस बीच उन्होंने 37.45 की स्ट्राइक रेट और 38.30 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 5439 रन भी बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 264 चौके भी देखने को मिले हैं।
2. विराट कोहली :-
इस सूची में दौरे पायदान पर आरसीबी टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अभी तक 267 मैचों की 259 पारियों में खेलते हुए कुल 291 छक्के भी लगाए हैं।

वहीं इस बीच अगर वह साल 2026 के आईपीएल सीजन में 9 छक्के और लगा लेते हैं तो वह आईपीएल में 300 सिक्स का आंकड़ा भी पार करने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में अभी तक 132.85 की स्ट्राइक रेट और 39.54 की बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 8661 रन भी बनाए हैं। जबकि इस बीच उनके बल्ले से 771 चौके भी आए हैं।
1. रोहित शर्मा :-
इस सूची में पहले पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा का नाम आता है। क्यूंकि इस मौजूदा समय में वह आईपीएल में 300 छक्कों का आंकड़ा पार करने वाले पहले व एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं।

इसके अलावा उन्होंने साल 2008 के आईपीएल सीजन से लेकर अभी तक 272 मैचों की 267 पारियों में खेलते हुए कुल 302 छक्के लगाए हैं। वहीं इस बीच उन्होंने 132.09 की स्ट्राइक रेट और 29.73 के बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 7046 रन भी बनाए हैं। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से आईपीएल में 640 चौके भी आए हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

