आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी और कठिन लीग है। इस टूर्नामेंट को शुरू हुए 18 साल हो चुके हैं और बहुत सी टीमें खिताब जीत चुकी हैं। सबसे ज्यादा चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस ने 5-5 बार टाइटल अपने नाम किया है।
आईपीएल में एमएस धोनी, रोहित शर्मा, गौतम गंभीर और शेन वार्न जैसे कप्तानों ने टाइटल जीते हैं। लेकिन कम ही कप्तान ऐसे हुए हैं जिन्होंने पहली ही बार में खिताब अपने नाम किया हो। तो चलिए जानते हैं कि किन कप्तानों ने पहली ही बार में आईपीएल जीता है?
पहली बार में आईपीएल जीतने वाले कप्तानों की लिस्ट
1. शेन वार्न (Shane Warne)
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज लेग स्पिन गेंदबाज शेन वार्न को साल 2008 में आईपीएल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स ने पंट लेते हुए गेंदबाज को कप्तान बनाया था। गेंदबाजों को कप्तान बनाया नहीं जाता है और ऑस्ट्रेलिया ने भी उन्हें कभी कप्तानी नहीं सौंपी, लेकिन राजस्थान ने वह किया जो सब करने से डरते थे।
2008 में राजस्थान की टीम को कोई भी सीरियस नहीं ले रहा था क्योंकि उनके पास बहुत से यंग स्टार्स थे, जिनको कोई जानता भी नहीं था। लेकिन शेन वार्न ने फ्रंट से लीड करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को पहले प्लेऑफ में क्वालीफाई कराया बल्कि टाइटल जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में हराकर खिताब जीता था।
2. रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में से हैं। उन्हें 2013 में कप्तानी दी गई थी, जब बीच सीजन में कप्तान रिकी पोंटिंग चोट के चलते बाहर हो गए थे और मुंबई की टीम लगातार मैच हार रही थी। तब रोहित ने आकर अपनी कप्तानी का जादू दिखाया और पॉइंट्स टेबल में बॉटम से ले जाकर पहले प्लेऑफ में क्वालीफाई कराया।
उसके बाद फाइनल में उनकी कप्तानी में टीम ने 2 बार की चैंपियन और एमएस धोनी की कप्तानी में लगातार अपना चौथा फाइनल खेल रही चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहले ही सीजन में ट्रॉफी जिताई थी।
3. हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
हार्दिक पांड्या के सितारे इस समय भले ही बुलंदियों पर चल रहे हैं, लेकिन साल 2022 में वह अपने करियर के सबसे लो फेस में थे। मुंबई इंडियंस उन्हें कप्तान नहीं बनाना चाहती थी, जिसके चलते उन्होंने रिटेन न होने का फैसला किया था। उसके बाद वह गुजरात टाइटंस में गए, जहां उन्हें कप्तानी दी गई थी।
पहले ही सीजन में हार्दिक ने फ्रंट से लीड करते हुए अपनी कप्तानी का जादू दिखाया और राजस्थान रॉयल्स को आसानी से हराकर अपना पहला टाइटल जीत लिया। वह भी इस फेहरिस्त में जुड़ गए जिन्होंने अपने पहले ही सीजन में टाइटल जीता हो।
4. रजत पाटीदार (Rajat Patidar)
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम आईपीएल में 17 सालों से खेल रही थी और अपने पहले खिताब के लिए तरस रही थी। इस बीच उन्होंने कप्तान, जर्सी, नाम और खिलाड़ी भी बदलकर देख लिए, लेकिन कुछ भी काम नहीं कर रहा था। हालांकि उसके बाद आरसीबी ने रजत पाटीदार को कप्तान बनाकर चांस लिया और डोमेस्टिक सीजन में अपनी कप्तानी में अच्छा करने के बाद उनकी कप्तानी में टीम ने अपना पहला खिताब जीत लिया।
आरसीबी ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स को हराकर खिताब जीता था और वह उस लिस्ट में शामिल हो गए जिन्होंने पहले ही सीजन में ट्रॉफी जिताई हो।

