BGIS 2026: भारतीय ई-स्पोर्ट्स के सबसे बड़े टूर्नामेंट्स में से एक Battlegrounds Mobile India Series (BGIS) 2026 के ग्रैंड फ़ाइनल्स की आधिकारिक शुरुआत हो चुकी है। BGMI के इस बड़े मंच तक पहुंचने के लिए टीमों ने सेमीफ़ाइनल और Survival Stage में काफी स्ट्रगल किया है, इसके बाद अब Day 1 से ही बढ़त बनाने की जंग शुरू हो चुकी है। इस आर्टिकल में हम आपको इस टूर्नामेंट का फॉर्मेट, शेड्यूल और टाइमिंग के बारे में सब कुछ बताएँगे।
पहले दिन का शेड्यूल और टाइमिंग
पहले दिन Rondo, Erangel और Miramar मैप में कुल 6 मैच खेले जाएँगे। चूँकि आज टूर्नामेंट का पहला दिन है, इसलिए फ़ैन्स को पहले ड्रॉप से पहले खिलाड़ियों की एंट्री और खास घोषणाओं को देखने के लिए थोड़ा जल्दी ट्यून-इन करना चाहिए। मैप रोटेशन इस प्रकार हैं। इस मैप में उतरने के बाद अगर आप कोई प्लेयर बढ़िया खेल खेलगा, वो इस टूर्नामेंट का विजेता बनेगा।
पहले दिन कुल 6 मैच खेले जाएंगे, जिनका मैप रोटेशन इस प्रकार है:
- मैच 1 – Rondo
- मैच 2 – Erangel
- मैच 3 – Erangel
- मैच 4 – Erangel
- मैच 5 – Miramar
- मैच 6 – Miramar
इन सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण दोपहर 12:30 बजे (IST) से Krafton India Esports के YouTube चैनल पर हिंदी, अंग्रेज़ी और अन्य भाषाओं में देख सकते हैं।
ग्रैंड फ़ाइनल्स की 16 टीमें
- IQOO Orangutan
- IQOO SOUL
- Genesis Esports
- Learn From Past
- iQOO Reckoning Esports
- IQOO REVENANT XSPARK
- Victores Sumus
- Meta Ninza
- HeroXtreme Godlike
- NEBULA Esports
- Wyld Fangs
- MYTH Official
- K9 Esports
- WELT Esports
- IQOO Team Tamilas
- Vasista Esports
BGIS फ़ाइनल्स का फ़ॉर्मेट और वेन्यू
- कुल 18 मैच (3 दिन में)
- हर दिन 6 मैच
- वेन्यू: Chennai Trade Centre
- अंत में सबसे ज्यादा पॉइंट्स वाली टीम बनेगी Champion

