IPL 2026: दुनिया की सबसे चर्चित क्रिकेट लीग आईपीएल 2026 का आगाज आज शनिवार 28 मार्च से होने वाला है। वहीं इस सीजन में भी एक बार फिर सभी मैच रोमांच के चरम पर पहुंचने वाले हैं। इस बीच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ गेंदबाजों का दबदबा साफ देखने को मिला है।
तब इन सभी गेंदबाजों ने समय-समय पर अपनी घातक गेंदबाजी से आरसीबी टीम के बड़े-बड़े बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया है। आइए अब ऐसे में आरसीबी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. जसप्रीत बुमराह और संदीप शर्मा : 29-29 विकेट :-
इस सूची में पहले पायदान पर संयुक्त रूप से मुंबई इंडियंस टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और राजस्थान रॉयल्स टीम के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा इस टीम के खिलाफ बुमराह ने अपना पहला मैच साल 2013 में खेला था।

इस दौरान उन्होंने आरसीबी के खिलाफ खेली 20 पारियों में 20.03 की गेंदबाजी औसत के साथ 29 विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच उनकी इकॉनमी 7.44 की रही है। इस दौरान उन्होंने एक बार 5 विकेट हॉल भी लिया है। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/21 का रहा है। इसके अलावा संदीप शर्मा ने आरसीबी के खिलाफ खेली 21 पारियों में 22.79 की गेंदबाजी औसत के साथ 29 विकेट लिए हैं।
2. सुनील नरेन : 27 विकेट :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी सुनील नरेन का नाम आता है। इसके अलावा आरसीबी टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच साल 2012 में खेला था।

इस बीच उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 22 मैच की 21 पारियों में खेलते हुए 20.81 की गेंदबाजी औसत से 27 विकेट लिए हैं। जबकि इस बीच उनकी इकॉनमी रेट 6.69 की रही है। इस टीम के खिलाफ उन्होंने 3 बार 4 विकेट हॉल भी लिया है। वहीं इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/20 का रहा है।
3. रविंद्र जडेजा : 26 विकेट :-
इस सूची में सूची में तीसरे स्थान पर राजस्थान रॉयल्स टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का नाम आता है। इसके अलावा आरसीबी टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला मैच साल 2008 में खेला था।

तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस टीम के खिलाफ 35 मैच की 31 पारियों में खेलते हुए 29.38 की गेंदबाजी औसत से 26 विकेट लिए हैं। वहीं इस बीच उनकी गेंदबाजी इकॉनमी रेट 7.49 की रही है। जबकि इस टीम खिलाफ उन्होंने अभी तक 4 या 5 विकेट हॉल नहीं लिया है। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/13 का रहा है।
4. रविचंद्रन अश्विन : 25 विकेट :-
इस सूची में चौथे पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व अनुभवी स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का नाम आता है। इसके अलावा यह खिलाड़ी CSK के अलावा दिल्ली कैपिटल्स (DC), पंजाब किंग्स (PBKS), राइजिंग पुणे सुपरजायंट और RR की टीम की तरफ से भी खेला है।

इसके अलावा उन्होंने आरसीबी टीम के खिलाफ अपना पहला मैच साल 2010 की आईपीएल में खेला था। इस बीच उन्होंने आरसीबी टीम के खिलाफ खेली 29 पारियों में 27.88 की गेंदबाजी औसत और 7.04 की इकॉनमी रेट से 25 विकेट लिए हैं। जबकि इस टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/16 का रहा है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

