RCB Record In IPL: IPL के इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु एक ऐसी टीम है, जिसने सिर्फ अपने स्टार खिलाड़ियों के दम पर ही नहीं, बल्कि कई यादगार और ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के लिए भी जानी जाती है।
इस फ्रेंचाइज़ी का फैनबेस काफी शानदार है। साथ ही 18 वें सीजन के लंबे इंतजार के बाद खिताब जीतने का सफर पूरा किया जो इनके फ्रेंचाइजी को और भी खास बनता है। RCB के नाम कई ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिन्हें तोड़ पाना बेहद मुश्कि है। इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही तीन रिकॉर्ड्स के बारे में बताएँगे।
3. एक ही मैच में दो शतक
2016 का सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु (RCB) के लिए बेहद खास रहा, खासकर वह मुकाबला जिसमें एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना था। इस मैच में विराट कोहली और एबी डी विलियर्स ने दूसरे विकेट के लिए 229 रन की साझेदारी की थी, जो IPL इतिहास के सबसे यादगार पारियों में से एक बन गई। खास बात इस दौरान दोनों बल्लेबाज़ों ने इस दौरान शतक भी लगाए थे।
कोहली ने 55 गेंदों में 109 रन बनाकर उस सीजन का अपना तीसरा शतक भी लगाया था, जबकि डिविलियर्स ने 55 गेंदों में नाबाद 129 रन लगते हुए हुए विपक्षी गेंदबाज़ों यूनिट की कमर तोडफ दी थी। यह IPL इतिहास का पहला मौका था जब एक ही टीम के दो बल्लेबाज़ों ने एक ही मैच में शतक जड़ा। बाद में यह कारनामा सिर्फ एक बार ही दोहराया जा गया है, जिससे इस रिकॉर्ड की अहमियत और भी बढ़ जाती है।
2. एक मैच में सबसे ज्यादा रन
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया एक मुकाबला आईपीएल के इतिहास में यादगार मैच बन गया है। इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 549 रन बनाए थे, जो IPL इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा मैच स्कोर भी है।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हैदराबाद ने ट्रेविस हेड के शानदार शतक की बदौलत 288 रन का विशाल स्कोर करने में सफल हुई थी। इतने बड़े लक्ष्य के बावजूद RCB ने हार नहीं मानी और मुकाबले में जबरदस्त टक्कर दी।
इस मैच में चेज़ के दौरान विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि बीच के ओवरों में कुछ विकेट गिरने से रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी गयी थी, लेकिन फिनिशिंग के रोल में आये दिनेश कार्तिक ने तूफानी बल्लेबाज़ी करते हुए सिर्फ 35 गेंदों में 83 रन लगा दिए।
RCB ने 262/7 का स्कोर बनाया, लेकिन जीत से चूक गई। इसके बावजूद 549 रनों का कुल आंकड़ा क्रिकेट इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड बन गया। T20 में इतना बड़ा स्कोर बनना और उसका पीछा करना काफी मुस्किल है।
1. सबसे ज्यादा 10 विकेट से जीत
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा 10 विकेट से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड कायम है। टीम ने अब तक 4 बार बिना कोई विकेट गंवाए लक्ष्य हासिल किया है।
इनमें से पहली तीन जीतें 2010, 2015 और 2018 में आईं, जब RCB ने छोटे लक्ष्यों को बेहद आसानी से चेज़ किया। इन मुकाबलों में बल्लेबाज़ों ने विपक्षी गेंदबाज़ों पर पूरी तरह दबाव बनाए रखा ।
सबसे यादगार जीत 2021 में हुई थी, जब RCB ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 178 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल किया। इस मैच में देवदत पडीक्कल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद शतक जड़कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। आईपीएल जैसे लीग में बिना विकेट गवाए हुए लक्ष्य को हासिल करना बेहद कठिन होता है, खासकर जब टारगेट बड़ा हो।

