RCB vs SRH मैच में पिछले दो सीजन के प्रदर्शन के आधार पर ये पांच खिलाड़ी सबसे बड़े गेमचेंजर बन सकते हैं।
आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच आज यानी 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पिछले सीजन पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, इसलिए वह इस सीजन में भी उसी मोमेंटम के साथ उतरना चाहेगी।
चिन्नास्वामी का मैदान पिछले कुछ सालों में हाई स्कोरिंग मैचों के लिए जाना गया है, जहां 190 के आसपास का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जाता। ऐसे में यह मुकाबला पूरी तरह उन खिलाड़ियों पर निर्भर करेगा जो पिछले दो सीजन में लगातार प्रदर्शन करते आए हैं और एक झटके में मैच पलट सकते हैं।
5 खिलाड़ी जो RCB vs SRH मुकाबले में अपनी टीमों के लिए बन सकते हैं सबसे बड़े गेमचेंजर
1. विराट कोहली (RCB)
RCB की बल्लेबाजी की नींव पिछले कई सालों से विराट कोहली पर टिकी रही है और पिछले दो सीजन में उनका प्रदर्शन इसे और मजबूत करता है। 2024 में उन्होंने 741 रन बनाए थे, जबकि 2025 में 657 रन बनाकर टीम के लिए सबसे बड़े रन स्कोरर रहे।
उनकी बल्लेबाजी की खासियत यह है कि वह पारी को लंबा खींचते हैं और बड़े मैचों में जिम्मेदारी लेते हैं। 2025 के फाइनल में भी उनकी पारी ने RCB को पहली बार चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। अगर इस मुकाबले में कोहली जल्दी आउट हो जाते हैं, तो RCB की पूरी बल्लेबाजी का संतुलन बिगड़ सकता है और टीम शुरुआत में ही दबाव में आ सकती है।
2. फिल सॉल्ट (RCB)
फिल सॉल्ट पिछले दो सीजन में IPL के सबसे बड़े impact players में से एक रहे हैं। 2024 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 435 रन बनाए थे और लगातार तेज शुरुआत दी थी।
इसके बाद 2025 में RCB के लिए खेलते हुए उन्होंने 403 रन बनाए और टीम को चैंपियन बनाने में फिर से बड़ा योगदान दिया। लगातार दो अलग टीमों के साथ चैंपियन बनने में उनका रोल उनकी वैल्यू को साफ दिखाता है।
अगर सॉल्ट इस मैच में पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत दे देते हैं, तो RCB मैच पर तुरंत पकड़ बना सकती है। लेकिन अगर वह जल्दी आउट होते हैं, तो टीम की पूरी बल्लेबाजी की गति प्रभावित हो सकती है।
3. भुवनेश्वर कुमार (SRH)
भुवनेश्वर कुमार RCB की गेंदबाजी का सबसे अनुभवी चेहरा हैं और पिछले दो सीजन में उनका योगदान काफी अहम रहा है। 2024 में उनका प्रदर्शन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहा, लेकिन 2025 में उन्होंने वापसी करते हुए 17 विकेट लिए और टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई।
उनकी सबसे बड़ी ताकत नई गेंद से स्विंग और डेथ ओवर्स में कंट्रोल है। चिन्नास्वामी जैसे मैदान पर यह और भी जरूरी हो जाता है। अगर भुवनेश्वर इस मैच में विकेट नहीं निकाल पाते या रन रोकने में नाकाम रहते हैं, तो SRH का आक्रामक टॉप ऑर्डर मैच पर पूरी तरह हावी हो सकता है।
4. अभिषेक शर्मा (SRH)
अभिषेक शर्मा पिछले दो सीजन में SRH के लिए सबसे खतरनाक बल्लेबाज बनकर उभरे हैं। 2024 में उन्होंने 484 रन बनाए थे और उनका स्ट्राइक रेट 200 से ज्यादा रहा, जबकि 2025 में उन्होंने 439 रन बनाए और स्ट्राइक रेट 193.39 रहा।
उनकी बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत पावरप्ले में आक्रामक शुरुआत देना है। वह शुरुआत से ही गेंदबाजों पर दबाव बनाते हैं और मैच का टोन सेट कर देते हैं। अगर इस मुकाबले में अभिषेक जल्दी आउट हो जाते हैं, तो SRH की पूरी योजना बिगड़ सकती है और टीम को शुरुआत में ही संघर्ष करना पड़ सकता है।
5. हेनरिक क्लासेन (SRH)
हेनरिक क्लासेन पिछले तीन सीजन से SRH के मिडिल ऑर्डर की रीढ़ बने हुए हैं, लेकिन खास तौर पर 2024 और 2025 में उनका प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। 2024 में उन्होंने 479 रन बनाए और 2025 में 487 रन बनाकर अपनी कसिस्टेंसी साबित की।
उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह किसी भी स्थिति में तेजी से रन बना सकते हैं और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खास तौर पर खतरनाक हैं। अगर क्लासेन इस मैच में नहीं चलते हैं, तो SRH का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह कमजोर पड़ सकता है और टीम बड़ा स्कोर बनाने या लक्ष्य का पीछा करने में पीछे रह सकती है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

