विराट कोहली ने 69* रनों की मैच विनिंग पारी के बाद कहा कि ब्रेक के बाद वह हमेशा 120% के साथ वापसी करते हैं।
आईपीएल 2026 के पहले ही मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 6 विकेट से दमदार जीत दर्ज की। इस जीत में विराट कोहली ने भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 38 गेंदों में 69* रनों की शानदार पारी खेलकर सिर्फ 15.4 ओवरों में 202 रनों का टारगेट हासिल कर लिया।
इस मैच के बाद कोहली ने अपनी वापसी और फॉर्म को लेकर बड़ा बयान दिया, जिसने साफ कर दिया कि ब्रेक के बाद वह पहले से ज्यादा खतरनाक बनकर लौटते हैं।
“मैं जब भी वापस आता हूँ, पूरी तैयारी के साथ आता हूँ” – विराट कोहली
मैच के बाद विराट कोहली ने कहा, “पिछले 15 साल में मैंने काफी क्रिकेट खेला है, ऐसे में कभी-कभी बर्नआउट का खतरा रहता है। इसलिए ये ब्रेक मेरे लिए बहुत जरूरी था। जब भी मैं वापस आता हूं, मैं 120% के साथ आता हूं, पूरी तैयारी के साथ।”
उन्होंने आगे कहा, “ये ब्रेक मुझे मानसिक रूप से फ्रेश रहने में मदद करता है। जब आप फिट होते हैं और मानसिक रूप से तैयार होते हैं, तो आप टीम के लिए बेहतर योगदान दे पाते हैं। एक खिलाड़ी के तौर पर आपको अपनी जगह बचाने के बारे में नहीं सोचना चाहिए, बल्कि लगातार टीम के लिए प्रदर्शन करना चाहिए।”
कोहली को वनडे क्रिकेट में फॉर्म का मिला फायदा
विराट कोहली ने बताया कि हाल ही में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में उनके प्रदर्शन ने उन्हें अच्छी लय में बनाए रखा। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 93 और 124 रन जैसी पारियां खेलीं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी 302 रन बनाए थे।
यही वजह रही कि लंबे समय तक टी20 न खेलने के बावजूद वह सीधे लय में नजर आए और SRH के खिलाफ अपनी पारी में 5 चौके और 5 छक्के लगाए।
SRH के खिलाफ कैसी रही कोहली की पारी?
इस मुकाबले में कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाए और अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने रन चेज को पूरी तरह कंट्रोल किया और 16वें ओवर में लगातार 6, 4, 4, 4 लगाकर मैच खत्म कर दिया।
उनकी यह पारी सिर्फ रन बनाने तक सीमित नहीं थी, बल्कि पूरे चेज को आसान बना दिया। यही कारण रहा कि RCB ने 202 रन का बड़ा टारगेट भी बहुत आसानी से हासिल कर लिया।
विराट कोहली ने खेली IPL 2025 फाइनल के बाद पहली T20 पारी
यह खास बात रही कि कोहली ने IPL 2025 फाइनल के बाद पहली बार टी20 मैच खेला। पिछले सीजन में RCB को चैंपियन बनाने के बाद उन्होंने टी20 फॉर्मेट से ब्रेक लिया था।
अब IPL 2026 में उन्होंने जिस अंदाज में वापसी की है, उससे साफ है कि इस सीजन में भी वह टीम के लिए सबसे बड़े मैच विनर साबित हो सकते हैं।
RCB की टीम अब अपने अगले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स का सामना करेगी और जिस तरह से कोहली ने इस मैच में शुरुआत की है, उससे साफ है कि आने वाले मैचों में भी उनका बल्ला इसी तरह चलता रहा तो RCB को रोकना मुश्किल होगा।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

