Asian Boxing Championship, : मंगोलिया में खेली जा रही एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की महिला बॉक्सर प्रीति पवार और दीपक ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। इसके चलते हुए एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता भारत की स्टार महिला बॉक्सर प्रीति पंवार और दीपक ने बीते दिन सोमवार को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत के अभियान की सकारात्मक शुरुआत करते हुए अलग-अलग मैचों में शानदार जीत दर्ज की है।
प्रीति और दीपक ने जीते पहले दौर के मैच :-
मंगोलिया में खेली जा रही एशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में भारत की महिला बॉक्सर प्रीति पवार और दीपक ने जीत के साथ शानदार शुरुआत की है। क्यूंकि बीते दिन सोमवार को इन दोनों भारतीय मुक्केबाजों ने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ कड़े मैचों में जीत दर्ज की है।

इस बीच महिलाओं की 54 किलोग्राम श्रेणी में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल्स की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति पवार ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की एलिना बाजारोवा को सर्वसम्मति से 5-0 से हरा दिया है।
दीपक ने जीता खंडित फैसले से मैच :-
इसके अलावा पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में भारतीय पुरुष मुक्केबाज दीपक ने आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान के खावासबेक असदुल्लाएव को 3-2 के खंडित फैसले के चलते कड़े मैच में हरा दिया है। इसके अलावा एमेच्योर मुक्केबाजी में अपनी ताकत के लिए पहचाने जाने वाले दीपक ने इस कड़े मुकाबले में बेहतरीन रणनीतिक अनुशासन और जुझारूपन का प्रदर्शन किया है। इसके चलते हुए अब भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती चरण में खेले गए दो मैचों में से दोनों में जीत हासिल करते हुए अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है।

जबकि इससे पहले बीते रविवार को ड्रॉ के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों में होने वाले प्रमुख शुरुआती मुकाबलों और बाई पाने वाले खिलाड़ियों की पुष्टि की गई थी। लेकिन तब प्रीति का मुकाबला 54 किलोग्राम श्रेणी में बाजारोवा से तय हुआ था। जबकि भारतीय बॉक्सर प्रिया का मुकाबला 60 किलोग्राम श्रेणी में रिम्मा वोलोसेंको से निर्धारित किया गया था। इसके अलावा भारतीय मुक्केबाज मीनाक्षी का मैच जापान की यूका सादामात्सु से होगा। जबकि पूजा रानी अपने मैच में कजाकिस्तान की नादेजदा र्याबेट्स का सामना करेंगी।
भारत के कई मुक्केबाजों को मिला बाई :-
इसके अलावा भारत के अन्य बॉक्सर निकहत जरीन, जैस्मीन लंबोरिया, अंकुशिता बोरो, अरुंधति चौधरी, लवलीना बोरगोहेन और अल्फिया पठान को बाई मिलने के कारण सीधे अगले दौर में प्रवेश मिल गया है। इसके अलावा पुरुषों की तरफ से विश्वनाथ सुरेश का मुकाबला बेकजात एर्गेशोव से होने वाला है।इसके अलावा जादुमणि सिंह 55 किलोग्राम भार वर्ग के एक कड़े मुकाबले में रुई यामागुची का सामना करने वाले हैं।

जबकि भारतीय मुक्केबाज सचिन का मैच बुयांदलाई बायारखू से होने वाला है। उनके अलावा आदित्य प्रताप सिंह का सामना मौदा अलहवसाव से होगा। जबकि मुक्केबाज अंकुश और नरेंद्र को बाई मिलने से अब वो दोनों अगले दौर में पहुंच गए हैं। इसके अलावा अब आकाश, लोकेश और हर्ष चौधरी भी अपनी-अपनी श्रेणियों में अहम मुकाबलों के लिए तैयार हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

