PUBG MOBILE Esports की 8वीं ऐनीवरसरी आ गई है, जो दुनियाभर के प्ल्येर्स को बेहतरीन मोबाइल बैटल रॉयल अनुभव देने के आठ साल पूरे होने नया अनुभव ला रहा है।
इस खास मौके पर PUBG MOBILE Esports ने यह भी बताया कि 2026 PUBG MOBILE Global Open Season 1 2026 में रिकॉर्ड तोड़ 1 मिलियन से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो इस टूर्नामेंट की जबरदस्त लोकप्रियता को दर्शाता है।
PMGO 2026 Season 1 शुरू हो चुका है
2026 PMGO Season 1 की शुरुआत के साथ ही वर्ल्ड के खिलाड़ियों को पहली बार कॉम्पिटिटिव मंच पर उतरने का मौका मिला है। लगातार बढ़ते ग्लोबल प्लेयर बेस और फैलते कॉम्पिटिटिव स्ट्रक्चर के साथ PUBG MOBILE Esports अपना इकोसिस्टम जल्दी से मजबूत कर रहा है। साथ ही हर लेवल के प्लेयेर्स के लिए ऐसे मौके बन रहे हैं, जहां वे लोकल टूर्नामेंट से लेकर इंटरनेशनल स्टेज अपना नाम बना सकते हैं।
1 मिलियन खिलाड़ियों के साथ PMGO 2026 का ग्रैंड ओपनिंग
1 मिलियन से ज्यादा रजिस्टर्ड प्ल्येर्स का रिकॉर्ड इस बात का प्रमाण है कि यह प्लेटफॉर्म कितना बड़ा है। नए टैलेंट को आगे लाने से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों को पहचान देने तक, PUBG MOBILE Esports मोबाइल ई-स्पोर्ट्स को पहले से ज्यादा आसान और सभी के लिए इजी बनाने में लगातार काम किया जा रहा है।
इस साल के कॉम्पिटिटिव सीज़न की शुरुआत के साथ ही 2026 PMGO Season 1 के लिए 5 फरवरी से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैं, जिसमें 200 से ज्यादा देशों और लोकल प्लेयर्स ने हिस्सा लिया। अब ‘Road to PMGO’ और भी रोमांचक हो गया है, जहां मार्च से मई के बीच नेशनल और रीजनल क्वालिफायर्स खेले जाएंगे। इन मुकाबलों में टीमें एलिमिनेशन से बचते हुए और मैच जीतकर जरूरी पॉइंट्स हासिल करने की कोशिश करेंगी, ताकि ‘Main Event’ में अपनी जगह पक्की कर सकें। यह मेन इवेंट 2 जून से 7 जून तक Jakarta में आयोजित होगा।
2026 PMGO Season 1 के ‘Main Event’ में दुनिया की टॉप एक्सपीरियंस्ड टीमें और नए क्वालिफाई हुए उभरते खिलाड़ी आमने-सामने होंगे। सभी टीमें ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने और $500,000 के प्राइज़ पूल में हिस्सा पाने के लिए जोरदार मुकाबला करेंगी।
जैसे-जैसे यह सीज़न आगे बढ़ेगा, नई टैलेंटेड प्लेयर्स की यह पीढ़ी मोबाइल ई-स्पोर्ट्स के भविष्य को नई दिशा देगी। यही खिलाड़ी आगे चलकर बड़े टूर्नामेंट्स की नींव तैयार करेंगे, जिनमें PUBG Mobile World Cup 2026 और PUBG Mobile Global Championship 2026 जैसे बड़े इवेंट्स शामिल हैं। इन टूर्नामेंट्स में एक बार फिर दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमें खिताब और शोहरत के लिए भिड़ती नजर आएंगी।

