Asian Boxing Championships: एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में भारत की स्टार मुक्केबाज प्रिया ने 5-0 से शानदार जीत दर्ज की है। जबकि भारत के पुरुष मुक्केबाज जादुमणि सिंह ने जापान के शीर्ष वरीयता प्राप्त मुक्केबाज को मुकाबले के आखिर तक काफी कड़ी टक्कर दी थी। लेकिन इसके बाद भी वह इस मैच को जीत नहीं पाए और अंत में 2-3 के खंडित फैसले से हार गए।
प्रिया ने रिम्मा वोलोसेंको को 5-0 से हराया :-
भारत की स्टार महिला मुक्केबाज प्रिया घनघस ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की रिम्मा वोलोसेंको को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हरा दिया है।

वहीं इस पूरे मैच के दौरान उन्होंने काफी गजब का नियंत्रण और संयम दिखाया है। इस मैच को जीतने के बाद अब वह अगले दौर में पहुंच गईं हैं। इसके बाद अब उनका अगले मुकाबले में सामना चीन की चेंग्यू यांग से होगा। चीन की खिलाड़ी इस वर्ग की दूसरी वरीयता प्राप्त मुक्केबाज हैं।
जादुमणि को जापानी मुक्केबाज से मिली हार :-
इसके अलावा इस टूर्नामेंट में पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में भारत के मुक्केबाज जादुमणि ने जापान के रुई यामागुची के खिलाफ खेलते हुए काफी कड़ा मैच लड़ा था। लेकिन फिर भी वह अंत में 2-3 के खंडित फैसले से यह मैच हार गए। इसके अलावा जापानी खिलाड़ी यामागुची इस वर्ग के शीर्ष वरीयता प्राप्त मुक्केबाज भी हैं। वहीं इस टूर्नामेंट में वह मजबूत दावेदार के तौर पर भी उतरे हैं।

इसके अलावा जापानी खिलाड़ी के नाम अस्ताना इवेंट में रजत पदक और मुक्केबाजी विश्व कप फाइनल में कांस्य पदक जैसी बड़ी उपलब्धियां भी दर्ज हैं। तभी तो अब इतने अनुभवी और सफल प्रतिद्वंद्वी का सामना करने के बावजूद जादुमणि ने उनके हर पंच का करारा जवाब दिया था। वहीं इसके चलते हुए उन्होंने इस मैच को आखिरी पल तक रोमांचक बनाए रखा था। इसके चलते हुए दिन के सबसे करीबी मुकाबलों में से एक साबित हुआ था।
भारत को प्रीति-दीपक ने दिलाई थी शानदार शुरुआत :-
इसके अलावा इस समय एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 में पूरे महाद्वीप से शीर्ष मुक्केबाजी प्रतिभाएं हिस्सा ले रही हैं। तभी तो इस टूर्नामेंट का हर मैच मेडल राउंड तक पहुंचने की राह तय करने में अहम भूमिका निभाता है। इस टूर्नामेंट के पहले दिन भारत के लिए मुक्केबाज प्रीति पंवार और दीपक ने शानदार शुरुआत की थी।

इसके चलते हुए महिलाओं के 54 किलोग्राम वर्ग में विश्व मुक्केबाजी कप फाइनल की स्वर्ण पदक विजेता प्रीति ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कजाकिस्तान की एलिना बाजारोवा को 5-0 के सर्वसम्मत फैसले से हराया था। क्यूंकि एलिना बाजारोवा 2025 की एशियाई अंडर-22 चैंपियन रह चुकी हैं। जबकि पुरुषों के 70 किलोग्राम वर्ग में दीपक ने काफी शानदार प्रदर्शन करते हुए उज्बेकिस्तान के खावासबेक असादुल्लायेव को 3-2 के खंडित फैसले से कड़े मुकाबले में हरा दिया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

