MPL 2026 Auction : इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में पहली बार हुई मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 के आगामी सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया था। वहीं इस नीलामी में आशुतोष शर्मा सबसे चर्चित और बड़े नाम बनकर उभरे हैं। क्यूंकि अब इस लीग में उन्होंने सबसे महंगे खिलाड़ी होने का गौरव भी हासिल कर लिया है। इस बार मालवा स्टेलियंस ने भारी प्रतिस्पर्धा के बीच आशुतोष को 15 लाख रुपए की रिकॉर्ड कीमत देकर अपने साथ जोड़ लिया है।
कई शीर्ष खिलाड़ियों पर लगी बड़ी बोलियां :-

इस बार MPL 2026 सीजन की नीलामी के दौरान केवल आशुतोष ही नहीं बल्कि कई और भी खिलाड़ियों की किस्मत चमकी है। वहीं इस बार सबसे महंगे खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर अक्षत रघुवंशी का नाम रहा है। क्यूंकि उनको इस बार रीवा जगुआर टीम ने 13.80 लाख रुपए में खरीदा था।इसके अली अनिकेत वर्मा को भी भोपाल लेपर्ड्स ने 13.20 लाख रुपए की ऊंची बोली लगाकर अपने साथ जोड़ लिया है।

लेकिन इन खिलाड़ियों की खरीद का सिलसिला यहीं नहीं थमा था क्यूंकि इसके बाद बुंदेलखंड बुल्स ने शिवांग कुमार के लिए 13 लाख रुपए खर्च कर डाले। इसके अलावा भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके तेज गेंदबाज आवेश खान को चंबल घड़ियाल ने 8.20 लाख रुपए में खरीदा है। जबकि शिवम शुक्ला को इंदौर पिंक पैंथर ने 6.60 लाख रुपए में अपने साथ जोड़ा है।
हर फ्रेंचाइजी का था 50 लाख का बजट :-
इसके अलावा इस बार MPL 2026 सीजन के इस आयोजन में शामिल सभी फ्रेंचाइजी को खिलाड़ियों की खरीद के लिए 50 लाख रुपए का पर्स आवंटित किया गया था। वहीं इस बार इस नीलामी प्रक्रिया में कुल 244 खिलाड़ियों ने अपनी किस्मत आजमाई थी।

इसके अलावा इस टूर्नामेंट के शेड्यूल की बात करें तो जून 2026 में इसके मुकाबले इंदौर और ग्वालियर के मैदानों पर खेले जाने वाले हैं। वहीं सभी क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट प्रदेश के बेहतरीन टेलेंट को देखने का एक बड़ा मंच साबित होगा।
उम्र सीमा को लेकर बीसीसीआई ने बनाई खास नीति :-
इसके अलावा इस बार MPL 2026 सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों की उम्र को लेकर एक महत्वपूर्ण नियम लागू किया गया है। इस बीच बीसीसीआई के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए 19 वर्ष से कम उम्र के खिलाड़ियों को इस टी-20 टूर्नामेंट में खेलने की अनुमति नहीं दी गई है।

इसके अलावा भारतीय बोर्ड की नीति के अनुसार छोटी उम्र के खिलाड़ियों के लिए टी-20 प्रारूप को हतोत्साहित किया जाता है। जिसके चलते हुए वो सभी रेड बॉल क्रिकेट यानी टेस्ट और प्रथम श्रेणी मैचों जैसे लंबे प्रारूपों के प्रति अधिक गंभीर और केंद्रित रह सकें।
जानिए किस टीम ने ग्रुप ए के किस खिलाड़ी को खरीदा :-
आशुतोष शर्मा – मालवा स्टैलियंस – 15 लाख रुपये
अक्षत रघुवंशी – रीवा जगुआर – 13.8 लाख रुपये
अवेश खान – चंबल घड़ियाल – 8.20 लाख रुपये
शिवम शुक्ला – पिंक पैंथर्स – 6.60 लाख रुपये
शिवांग कुमार-बुंदेलखंड बुल्स-13 लाख रुपये
माधव तिवारी-उज्जैन फाल्कन्स-10.60 लाख रुपये
सारांश जैन – निमाड़ ईगल्स – 9.60 लाख रुपये
कुलदीप सेन-बुंदेलखंड बुल्स- 7 लाख रुपये
कुमार कार्तिकेय सिंह – रॉयल निमाड़ ईगल्स – 10.20 लाख रुपये
मंगेश यादव – ग्वालियर चीताज़ – 12 लाख रुपये
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

