सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकता नाइट राइडर्स को रनों से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है।
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने अपने होमग्राउंड में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इस ग्राउंड में चेस करना आसान होता है इसको देखते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया।
हेड और अभिषेक ने दिलाई धमाकेदार शुरुआत
पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही। हेड और अभिषेक ने पावरप्ले में ही 82 रन जोड़ दिए। उसके बाद कुछ जल्दी विकेट जरूर गिरे लेकिन क्लासेन और नीतीश ने पारी को सम्भाल लिया।
दोनों ने शुरुआत में समय लिया और उसके बाद ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए टीम को 200 के पार ले गए। हालांकि अंतिम दो ओवरों में केकेआर के गेंदबाजों ने कमबैक किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और हैदराबाद ने 226 रनों का बड़ा स्कोर बना दिया।
केकेआर ने भी की अच्छी शुरुआत
कोलकाता की तरफ से भी फिन एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन लेफ्ट आर्म स्पिनर हर्ष दुबे को बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वो आउट हो गए। नंबर 3 पर इस बार बदलाव किया गया और कैमरन ग्रीन की जगह अंग्रकृश रघुवंशी को भेजा गया।
रघुवंशी ने भी पिछले मैच की फॉर्म बरकरार रखी और पावरप्ले का भरपूर फायदा भी उठाया लेकिन रहाणे इस मैच में संघर्ष कर रहे थे और जयदेव की गेंद पर बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में वो डीप मीडविकेट पर कैच आउट हो गए।
रनआउट ले डूबे KKR को मैच
रहाणे के आउट होने के बाद कैमरन ग्रीन और रघुवंशी के बीच रनिंग बिटवीन द विकेट में काफी मिस कम्युनिकेशन देखने को मिली जिसका खामियाजा ग्रीन को रनआउट के रूप में उठाना पड़ा। उसके बाद रिंकू सिंह और रघुवंशी के बीच भी साझेदारी अच्छी हो रही थी लेकिन रनिंग एक दिक्कत थी।
दोनों लगातार एक दूसरे की कॉल पर भरोसा नहीं कर पा रहे थे और उसकी वजह से शिवांग कुमार की गेंद पर रिंकू ने बॉल को कट किया और वो सीधे बैकवर्ड प्वाइंट के हाथों में चली गई। रिंकू बिना अपने पार्टनर को कॉल करे थोड़ा आगे आ गए जिसके चलते रघुवंशी भी दौड़ गए लेकिन रिंकू ने रन लेने से मना कर दिया और अंगकृष रनआउट के रूप में अपना विकेट गंवा बैठे।
रिंकू की गलती पड़ी KKR को भारी
इस रनआउट की पूरी जिम्मेदारी रिंकू सिंह की थी कि पहले कॉल करके भागने के बाद उन्होंने रन नहीं भागा।
रघुवंशी के आउट होने के बाद क्या था तू चल मैं आता हूं वाली कहानी हो गई थी। सभी बल्लेबाज आकर बड़ा शॉट लगाने का प्रयास कर रहे थे और आउट होकर पवेलियन जा रहे थे।
हैदराबाद ने दर्ज की पहली जीत
हैदराबाद ने इस मैच में काफी अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फील्डिंग में उन्होंने काफी गलतियां की। हैदराबाद ने 65 रनों से यह मैच अपने नाम कर लिया।
हैदराबाद के कई फील्डरों ने 1 रन की जगह उन्हें बाउंड्री में तब्दील कर दिया जो कि किसी मैच में हारने का कारण भी बन सकती हैं। इसलिए उन्हें फील्डिंग में ध्यान देना होगा।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

