चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल के 7वें मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 209 रन बनाए।
पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पिछले कुछ सालों में चेपॉक की पिच में चेस अच्छा होता हैं इसलिए उन्होंने ये निर्णय लिया था। जबकि, ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा था कि यह ड्राई सर्फेस हैं और मैच के साथ धीमा होता जाएगा।
आयुष ने दिलाई चेन्नई को अच्छी शुरूआत
श्रेयस का निर्णय बिल्कुल सही साबित हुआ और संजू सैमसन एक बार फिर सस्ते में आउट हो गए। आयुष भी शुरू में लगातार गेंदें प्ले एंड मिस कर रहे थे और संघर्ष करते हुए दिख रहे थे। लेकिन जेवियर बार्टलेट के ओवर में उन्होंने लगातार 3 चौके लगाए और दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।
म्हात्रे ने आइडल रोहित शर्मा की तरह जड़ा पुल शॉट पर सिक्स
उसके बाद आयुष ने सभी गेंदबाजों के खिलाफ आक्रमण किया और उन्हें सफलता भी मिली। म्हात्रे ने पावरप्ले के तुरंत बाद मार्को यानसेन को फ्रंट फुट से पुल शॉट मारा। यह शॉट पूरे मैच का सबसे बेहतरीन शॉट था।
इसकी खासियत यह थी कि यानसेन ने उनके राइट शोल्डर की तरफ बाउंसर फेंकी थी जहां से पुल करना मुश्किल था क्योंकि उनको शॉट खेलने के लिए बिल्कुल भी रूम था और दूसरी सबसे खास बात थी कि वो बैकफुट में गए बिना शॉट खेला जो कि बहुत कम खिलाफ ही खेल पाते हैं। यह पुल शॉट स्क्वायर लेग एरिया में गया था जो कि इसको और खास बनाता हैं।
म्हात्रे ने खेली शानदार पारी
म्हात्रे ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी रखी और मात्र 29 गेंदों में अर्धशतक ला दिया। दूसरी तरफ कप्तान ऋतुराज उनका साथ तो दे रहे थे लेकिन तेजी से रन बनाने में सफल नहीं हो रहे थे। युज़वेंद्र चहल के खिलाफ स्वीप मारने के प्रयास में वो स्क्वायर लेग पर आउट हो गए।
गायकवाड़ फाइन स्वीप मारना चाहते थे लेकिन वो थोड़ा स्क्वारिश गया जिसके चलते उनको अपना विकेट गंवाना पड़ा। आयुष को बीच बीच में जीवनदान भी मिले और उसका उन्होंने भरपूर फेड उठाया। म्हात्रे 43 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए।
सरफराज ने दिया चेन्नई की पारी को मोमेंटम
म्हात्रे के आउट होने के आड़ कार्तिक शर्मा ऊपर भेजा गया लेकिन वो कुछ खास नहीं कर पाए। शिवम दुबे एक छोर पर खड़े थे और दूसरी तरफ सरफराज खान अपने विकेट के पीछे वी में थर्डमैन एरिया में अपनी क्लास दिखा रहे थे। उन्होंने उस क्षेत्र में 5 चौके मारे और 12 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।
शिवम दुबे ने दिया फिनिशिंग टच
सरफराज के आउट होने के बाद शिवम दुबे ने मोर्चा अपने हाथों में लिया और गियर चेंज कर दिए। उन्होंने विजयकुमार और मार्को के ओवरों में तेजी से रन बटोरकर टीम को 200 के नजदीक पहुंचाया। आखिरी ओवर में दुबे ने अर्शदीप को रिमांड में लिया और 13 रन जड़ दिए। शिवम दुबे ने 28 गेंदों में 45 रन बनाए।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

