IPL 2026: आईपीएल 2026 का 13 वां मैच आज मंगलवार, 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं इन दोनों के बीच आज यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 के सीजन में आरआर की टीम ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज की है।
जबकि एमआई की टीम ने दो मैचों में से एक मैच जीता है जबकि एक में उनको हार मिली है। लेकिन आज के इस मैच में एमआई की टीम आरआर के खिलाफ जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
RR के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 31 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस की टीम को 16 मैच में जीत मिली है। जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को इस बीच केवल 14 में ही जीत मिली है।

जबकि इन दोनों के बीच अभी तक एक मैच का नतीजा भी नहीं निकला था। इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों के बीच केवल एक मैच खेला गया था। तब उसको एमआई की टीम ने 100 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया था।
आज इस तरह की हो सकती है एमआई की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में एमआई की टीम को दिल्ली की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 विकेट से हार मिली थी। तब उस मैच में टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेले थे। लेकिन आज के इस मैच में वह टीम में वापसी करना चाहेंगे। जबकि इस मैच में टीम को उनसे बल्ले और गेंद दोनों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, राज बावा, मयंक मार्कंडेय
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है आरआर की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को गुजरात टाइटंस की टीम के खिलाफ खेलते हुए 6 रन से जीत मिली थी। इस मैच में आरआर के दोनों सलामी बल्लेबाजों जायसवाल और सूर्यवंशी ने अपनी टीम को तेज शुरुआत दिलाई थी। वहीं आज के इस मैच में भी इन दोनों से टीम को उसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
कैसा रहने वाला है आज गुवाहाटी की पिच का मिजाज :-
बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है। गुवाहाटी की पिच पर शुरुआती कुछ ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग देखने को मिलती है, लेकिन उसके बाद यह विकेट बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार हो जाती है। बरसापारा पर आसानी से थ्रू द लाइन शॉट्स लगाए जा सकते हैं। लेकिन तब जब बल्लेबाज वेल सेट हो यहाँ पर खिलाड़ियों को शुरू में आकर थोड़ा समय लेना पड़ता हैं।

क्योंकि कभी कभी यह विकेट डबल पेस की तरह बिहेव करता हैं। जहाँ आते ही बड़े शॉट्स लगाना संभव नहीं होता हैं। यहाँ की स्क्वायर बाउंड्री भी ठीक ठाक बड़ी हैं और विकेट भी बहुत फ्लैट नहीं हैं। रात के मुकाबलों में यहाँ ड्यू की भूमिका भी अहम होती है, क्योंकि दूसरी पारी में गेंद थोड़ी अच्छे से बल्ले पर आती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीमें अक्सर पहले गेंदबाजी करने का फैसला करती हैं।
कैसा रहेगा आज गुवाहाटी का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज मंगलवार, 7 अप्रैल को गुवाहाटी में मौसम बादलों से भरा रहने की उम्मीद हैं। इसके चलते हुए आज यहां पर अधिकतम तपमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की भी संभवना 65% है। इसके चलते हुए आज यह मैच में अपना खलल डाल सकती है।
कब और कहां देखें यह मैच :-
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस की टीम के बीच आज यह मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

