आईपीएल 2026 का 12वां मैच बारिश की वजह से धूल गया। कोलकता में खेले जा रहे मैच में बारिश की वजह से सिर्फ कुछ ही ओवरों का मैच हो पाया। पंजाब किंग्स और केकेआर के मैच में बारिश की वजह से कोई नतीजा नहीं आ सका।
बारिश के प्रिडिक्शन के बाद भी रहाणे ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला
कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्या रहाणे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनके इस निर्णय से सभी को काफी हैरानी भी हुई। क्योंकि बारिश की प्रिडिक्शन को देखते हुए सभी गेंदबाजों करना चाहते हैं। ताकि अगर मैच छोटा हो तो उन्हें फायदा हो सकें। लेकिन रहाणे ने इसके उलट बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
नरेन और चक्रवर्ती हुए चोट की वजह से प्लेइंग 11 से बाहर
कोलकाता को इस मैच से पहले ही बड़ा झटका लग गया था। चोटों की वजह से वैसे ही उनकी गेंदबाजी जूझ रही हैं और अब इस मैच में सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती दोनों नहीं खेल रहे थे। नरेन बीमार थे जबकि चक्रवर्ती पिछले मैच में फील्डिंग करते समय इंजर्ड हो गए थे। उनकी जगह पर रावमेन पॉवेल और तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को जगह दी गई।
खराब रही केकेआर की शुरुआत
केकेआर की शुरुआत इस मैच में भी अच्छी नहीं रही और फिन एलन सस्ते में ही निपट गए। कैमरन ग्रीन भी कुछ खास नहीं कर सकें। उनकी खराब फॉर्म लगातार जारी हैं। वो 2 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हो गए। इस सीजन ग्रीन अब तक 3 मैच खेल चुके हैं और उनमें वो सिर्फ 8 की एवरेज से 24 रन ही बना पाए हैं।
2 घंटे से ज्यादा देर हुई बारिश के चलते रद्द हुआ मैच
ग्रीन आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सबसे महंगे प्लेयर थे। उन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ में खरीदा था। लेकिन वो अब तक फ्रेंचाइजी के भरोसे पर खरे नहीं उतर पाए हैं। बल्लेबाजी में उनसे रन नहीं बन रहे हैं और गेंदबाजी वो कर नहीं रहे हैं।
बारिश के आने से पहले केकेआर की टीम संघर्ष कर रही थी। 3.4 ओवरों में 2 विकेट खोकर सिर्फ 25 रन ही बनाए थे। कप्तान रहाणे 6 गेंदों में 8 और अंगकृष रघुवंशी 7 गेंदों में 7 रन बनकर खेल रहे थे। लेकिन बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया।
करीब 2 घंटे से भी ज्यादा समय के बाद बारिश रुकी। लेकिन बहुत ज्यादा पानी भर जाने की वजह से उसको सुखाया नहीं जा सका और आखिरकार मैच रद्द कर दिया। दोनों टीमों को 1-1 प्वाइंट से ही संतोष करना पड़ा।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

