टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली हमेशा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनके पोस्ट और स्टोरी की चर्चा हर जगह होती हैं।
इस बार उन्होंने इस साल बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर मूवी धुरंधर 2 के बारे में अपना अनुभव साझा किया है। तो चलिए जानते हैं कि विराट को कैसी लगी हैं धुरंधर 2?
विराट ने कहा, ऐसी मूवी आज तक नहीं देखी

विराट कोहली ने अपने सोशल मीडिया के माध्यम से धुरंधर 2 का रिव्यू दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस मूवी के लिए स्टोरी पोस्ट की और उसमें आदित्य धर की जमकर तारीफ की।
स्टार बल्लेबाज ने लिखा कि आदित्य धर और धुरंधर 2 की तारीफ करते हुए कहा, ‘आज मैंने यह फिल्म देखी और मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि भारत में मैंने इससे पहले ऐसा सिनेमाई अनुभव कभी नहीं देखा। इस फिल्म ने हर तरह की भावनाओं को सतह पर ला दिया और लगभग 4 घंटे तक मैं एक पल के लिए भी नजर नहीं हटा पाया।’
कोहली ने रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ
विराट ने न सिर्फ आदित्य धर की तारीफ की बल्कि हीरो रणवीर सिंह की भी जमकर तारीफ की।
कोहली ने रणवीर के लिए स्टोरी में लिखा कि, ‘आपकी प्रतिभा और आपके विश्वास की झलक इस फिल्म में साफ दिखाई देती है। आपको सलाम, आप वाकई जीनियस हैं और हालांकि सभी कलाकार अपने-अपने किरदार में शानदार थे, लेकिन रणवीर सिंह इस फिल्म के बाद आप एक अलग ही स्तर पर पहुंच गए हैं. आपकी परफॉर्मेंस बेहद शानदार रही. बिल्कुल WOW।’
आईपीएल में धमाल मचा रहे हैं कोहली
बताते चलें कि विराट कोहली के धुरंधर पर दिए रिव्यू की हर जगह चर्चा हो रही है। वो इस समय भारत में ही हैं और आईपीएल खेल रहे हैं। उनकी टीम आरसीबी का प्रदर्शन अब तक जबरदस्त रहा हैं और अपने शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में शुमार हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

