पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के शुरुआती फेज के मैच ख़त्म हो गए हैं। इस बार कुछ रोमांचक मैच भी हुए हैं। इस बार मुकाबले सिर्फ दो ही ग्राउंड में खेले जा रहे हैं। लाहौर लेग के मैच पूरे हो चुके हैं और बचे हुए मैच कराची में खेले जायेंगे।
सीजन का 16वां मुकाबला लाहौर कलंदर्स और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जायेगा। तो चलिए जानते हैं कि इस मुकाबले पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड में कौन सी टीम हैं आगे?
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच अब तक 22 मैच खेले गए हैं। इसमें 11 लाहौर कलंदर्स और 11 में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने जीत दर्ज की हैं। किसी भी टीम को बढ़त नहीं प्राप्त हैं।
कुल मैच: 22
लाहौर कलंदर्स जीता: 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 11
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी मानी जाती है। यहां पर गेंदबाजों के लिए न के बराबर मदद हैं। यह दुनिया की सबसे फ्लैट पिचों में हैं। लेकिन इसी स्टेडियम में बाकी के मैच खेले जाने हैं इसलिए हो सकता हैं शुरुआती कुछ मैचों में घास दी जाए ताकि पिच टूटे न और उनमें रन बनाना मुश्किल न हो। इसलिए नयी गेंद से तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती हैं।
नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हैं। कोई भी टीम अगर इससे ज्यादा स्कोर बनाती हैं। तो उसके मैच जीतने के चांस बहुत ज्यादा हो जाते हैं। इस विकेट पर स्पिनर्स को ज्यादा मदद मिलती हैं और वो ही ज्यादा विकेट लेते हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 38% यानी 46 विकेट और स्पिनर्स ने 62% मतलब 74 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 177 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 162 रन
पेसर्स के विकेट: 38% (46 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 62% (74 विकेट)
कैसा रहेगा आज लाहौर का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 9 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 24 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड मैच?
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
लाहौर कलंदर्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड संभावित प्लेइंग 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड
डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद
लाहौर कलंदर्स संभावित प्लेइंग 11
तैय्यब ताहिर, मोहम्मद नईम, हसीबुल्लाह खान (विकेटकीपर), अब्दुल्ला शफीक, सिकंदर रजा, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), हारिस रऊफ, उबैद शाह, मुस्तफिजुर रहमान, परवेज हुसैन इमोन, आसिफ अली

