पिछले साल नवंबर 2025 में इंडियन क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी होने वाली थी। सारी तैयारियां हो चुकी थीं और प्री-वेडिंग फंक्शन भी हो गए थे। लेकिन शादी से एक रात पहले रिश्ता टूट गया। बताया गया कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में पता चला कि पलाश को शादी से पहले स्मृति ने चीट करते हुए पकड़ लिया था। अब लगता है कि दोनों परिवारों के बीच सब ठीक हो गया है। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक विडियो के बाद तेज हो गयी है।
क्या फिर से शुरू करेंगे पलाश-स्मृति?
इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्मृति मंधाना के पिता को पलाश की बहन पलक मुच्छल और उनके पति मिथुन के साथ देखा गया है। वीडियो में स्मृति के पिता और पलक मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर नजर आ रहे हैं, जहाँ पलक उनके पैर छूती हुई नज़र आई। साथ ही सिंगर को आशीर्वाद भी दे रहे हैं। वीडियो देखकर लोग काफी हैरान हैं।
🚨Are Palash Muchhal and Smriti Mandhana getting married? 👀
A video of Palash Muchhal’s sister Palak Muchhal with Smriti Mandhana’s father is going viral.
Earlier, reports claimed that Smriti Mandhana and Palash Muchhal had broken up because Palash allegedly cheated on her… https://t.co/bkjHpqz07I pic.twitter.com/vIgeFmpgOe
— Mention Cricket (@MentionCricket) April 8, 2026
कई यूजर्स मान रहे हैं कि दोनों परिवारों के बीच अब सब ठीक हो गया है साथ ही पलाश और स्मृति फिर से साथ आ सकते हैं। कुछ ने इसे फेक बताया, तो कुछ ने पुराना वीडियो कहा। अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो पुराना है या नया।
फिर भी, वीडियो इंटरनेट पर सनसनी मचा रहा है और इसे देखने वाले फैंस इसे सेलिब्रेशन का मौका मान रहे हैं। कुछ यूजर्स ने स्मृति को पलाश को दूसरा मौका देने के लिए शुक्रिया कहा, तो कुछ ने लिखा कि इसका मतलब दोनों की शादी अब होने वाली है। वहीं, जो पलाश को नापसंद करते हैं, उन्होंने स्मृति से कहा कि वह फिर से ये गलती न दोहराएं।
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल के शादी टूटने की वजह
पलाश और स्मृति 25 नवंबर 2025 को शादी करने वाले थे और उन्हें आइडल कपल माना जाता था। लेकिन शादी टूटने की खबर सामने आई, जब पलाश को कथित तौर पर किसी दूसरी महिला के साथ देखा गया। कहा गया कि स्मृति के साथ रहते हुए वह कई महिलाओं के साथ रिलेशन में थे। हालांकि, पलाश ने हमेशा इन आरोपों को नकारा। इस दौरान उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया गया, जबकि स्मृति को प्यार और सहानुभूति मिली। इस मामले पर स्मृति ने आज तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।

