RR vs RCB मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 16वां मुकाबला इनौग्रल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 10 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जो कि रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमें की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ रियान पराग की कप्तानी वाली RR है, तो दूसरी तरफ रजत पाटीदार की अगुवाई में RCB एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज RR vs RCB मैच में कौन जीतेगा।
RR vs RCB में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 6
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जीता: 2
राजस्थान रॉयल्स जीता: 4
नो रिजल्ट: 0
RR vs RCB: बरसापरा क्रिकेट स्टेडियम पिच रिपोर्ट
बरसापरा की पिच बल्लेबाजी के लिए काफी शानदार होती है। यहां पर गेंद आसानी से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों के लिए हॉफ फुल्का स्विंग जरूर होता है। लेकिन जैसे जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर बना दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर– 183
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर- 171
RR vs RCB: संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड / जैकब बेथेल, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, मंगेश यादव।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
RR vs RCB: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान रॉयल्स की बल्लेबाजी ऑन पेपर तो मजबूत नजर आ रही है। वैभव और जायसवाल की जोड़ी हर मैच में अपने बल्ले से धमाल मचा रही हैं। मिडल ऑर्डर में भी रियान रन बना रह हैं लेकिन लोअर मिडल ऑडर की उतनी बैटिंग नहीं आई है और जब आई हैं तो वो वैसा परफॉर्म नहीं कर पाए हैं।
गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और संदीप शर्मा अनुभव लाते हैं जबकि रवि बिश्नोई मिडल ऑर्डर में विकेट चटकते हैं।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी विराट कोहली और फिल साल्ट जैसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। रजत पाटीदार भी फॉर्म में वापस आ गए हैं। जबकि मिडल ऑडर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड हैं। जबकि, गेंदबाजी में भुवनेश्वर कुमार और जैकब डफी और हैं और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए सुयश शर्मा और कुणाल पांड्या मौजूद हैं।
RR vs RCB: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़े साफ संकेत दे रहे हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के RR vs RCB मुकाबले में राजस्थान के पास होम एडवांटेज हैं और अब तक वो अपने घर में दोनों मुकाबले जीते हैं। जिस तरह से उनके खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चल रही हैं उसको देखकर लगता नहीं हैं कि वो RCB के खिलाफ भी मुकाबला जीत जाएगी। इस मैच में RR के जीतने के चांस ज्यादा हैं। क्योंकि उनके प्लेयर फॉर्म में चल रहे हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

