Tamim Iqbal: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष पद संभालते ही पूर्व कप्तान तमीम इकबाल एक्शन में आ गए हैं। क्यूंकि अब उन्होंने पुरुष और महिला क्रिकेटरों की घरेलू मैच फीस और सैलरी में वृद्धि का एलान कर दिया है। वहीं इस बीच अब बांग्लादेशी बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों को लंबे समय से बहुत कम पैसे मिल रहे थे।
बांग्लादेशी क्रिकेट को सुधार की कोशिश कर रहे तमीम :-
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड का यह निर्णय तमीम इकबाल की अगुवाई वाली एड हॉक कमेटी का पहला कदम भी है। क्यूंकि इस कमेटी ने इस सप्ताह की शुरुआत में अपना काम शुरू किया था। इसके बाद अब बोर्ड के इस फैसले से बांग्लादेश के घरेलू क्रिकेटरों, खासकर महिला लीग के खिलाड़ियों को बड़ी राहत मिली है।

इसके अलावा ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए अब तमीम इकबाल ने कहा है कि, “मेरा यह फैसला शायद आदर्श न हो, लेकिन फिर भी यह निश्चित रूप से एक सुधार है। इसके अलावा एक बार में वित्तीय वृद्धि की भी एक सीमा होती है। जबकि तमीम यह जानकर भी काफी हैरान थे कि महिला क्रिकेटरों को घरेलू वनडे मैचों में हर मैच के लिए सिर्फ 1,000 (बांग्लादेशी टका) मिलते थे। लेकिन अभी हाल के वर्षों में यह आंकड़ा थोड़ा बढ़ा है।
जानिए क्या है क्रिकेटरों का नया सैलरी स्ट्रक्चर :-

इसके बाद अब बीसीबी के नए सैलरी स्ट्रक्चर के अनुसार अलग-अलग फॉर्मेट में मैच फीस बढ़ा दी गई है। इसमें महिला खिलाड़ी अब टी20 मैचों के लिए 10,000 (बांग्लादेशी टका), 50 ओवर (वनडे फॉर्मेट) के मैचों के लिए 15,000 (बांग्लादेशी टका), और प्रथम श्रेणी मैचों के लिए 20,000 (बांग्लादेशी टका) कमा रही हैं। इसके अलावा टॉप 36 महिला क्रिकेटरों के लिए अब महीने की सैलरी 30,000 (बांग्लादेशी टका) से बढ़ाकर 40,000 (बांग्लादेशी टका) कर दी गई है। वहीं अब उनका यह फैसला खिलाड़ियों की वित्तीय स्थिरता बढ़ाने की कोशिश है।
बीसीबी ने पुरुष खिलाड़ियों की भी बढ़ाई सैलरी :-
इसके अलावा अब बीसीबी का यह बदलाव सिर्फ महिला क्रिकेट तक ही सीमित नहीं है। इसके चलते हुए अब पुरुष घरेलू खिलाड़ियों की सैलरी भी बढ़ा दी गई है। इसके चलते हुए कैटेगरी ए के खिलाड़ी अब हर महीने (बांग्लादेशी टका) 65,000 कमा रहे हैं। जबकि कैटेगरी बी और सी के खिलाड़ियों को क्रम से 50,000 (बांग्लादेशी टका), और 40,000 (बांग्लादेशी टका) मिलेंगे। वहीं प्रथम श्रेणी मैच फीस भी बढ़ा दी गई है। यह अब 75,000 (बांग्लादेशी टका) से बढ़कर 100,000 (बांग्लादेशी टका) हो गई है।

इसके अलावा तमीम ने इस बात पर भी जोर देकर कहा है कि खिलाड़ियों की कमाई में वर्षों से ठहराव के बाद यह बदलाव जरूरी था। इसके बाद उन्होंने कहा कि. “इन खिलाड़ियों की सेलरी में पिछले तीन-चार वर्षों में बहुत कम बढ़ोतरी हुई है। वहीं अब मुझे लगता है कि पिछले सैलरी स्ट्रक्चर में खिलाड़ियों को बहुत कम सैलरी मिलती थी। जबकि ये सभी खिलाड़ी कड़ी मेहनत करते हैं, और क्रिकेट उनकी कोशिशों की वजह से है।

इसके चलते हुए वे कम से कम सही सैलरी के हकदार हैं।” जबकि पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए अपडेटेड सैलरी स्ट्रक्चर एक जनवरी, 2026 से लागू होगा। इसके अलावा इस सैलरी पुननिर्धारण के साथ क्रिकेट बोर्ड ने 11 सदस्यों वाली एड हॉक कमेटी के काम भी बताए हैं। अब इस कमेटी का मुख्य लक्ष्य क्लबों और बोर्ड के बीच के मौजूदा झगड़ों को सुलझाना है। वहीं आने वाले सप्ताह में ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग को फिर से शुरू करने पर ध्यान भी देना है।”
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

