Laura Cardoso Biography: ब्राजील की तेज गेंदबाज़ लॉरा कार्डोसो ने इतिहास रचते हुए रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कर लिया है। वह पुरुषों और महिलाओं के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ही पारी में नौ विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बन गई हैं।
इससे पहले यह रिकॉर्ड भूटान के सोनम येशे के नाम था, जिन्होंने 2025 में म्यांमार के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ सात रन देकर आठ विकेट झटके थे। इस आर्टिकल में हम आपको उभरती स्टार महिला खिलाड़ी लॉरा कार्डोसो के बारे में बताएंगे।
व्यक्तिगत जानकारी (Laura Cardoso Personal Information)
- पूरा नाम: लॉरा कार्डोसो
- जन्म: 28 मार्च 2005
- स्थान: ब्राजील
- उम्र: 21 वर्ष (2026 तक)
- हाइट: ज्ञात नहीं
- बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट-हैंड बैट
- बॉलिंग स्टाइल: लेफ्ट आर्म मीडियम फास्ट
- भूमिका: बॉलिंग ऑलराउंडर
- टीमें: ब्राजील महिला टीम, ब्राजील महिला आर्मी
- नेटवर्थ: ज्ञात नहीं
बचपन से से था क्रिकेटर बनने का जूनून
लॉरा कार्डोसो ने काफी कम उम्र से ही क्रिकेट की राह पकड़ ली थी। बचपन में ही उनकी ट्रेनिंग शुरू हो गई थी, और महज 11 साल की उम्र में उन्होंने वॉलीबॉल छोड़कर पूरी तरह क्रिकेट पर फोकस कर लिया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 12 साल की उम्र से ही उनमें खास टैलेंट नजर आने लगा था। उनकी इसी काबिलियत के चलते जनवरी 2020 में ब्राजील क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट देने वाले 14 खिलाड़ियों में शामिल किया। खेल के साथ-साथ लॉरा पढ़ाई में भी पीछे नहीं रहीं। उन्होंने दोनों को बेहतरीन तरीके से संतुलित करते हुए अपनी ट्रेनिंग और करियर को मजबूत बनाया।
यह भी पढ़े: http://मुकुल चौधरी प्रोफाइल: उम्र, आंकड़े, करियर टाइमलाइन और टीमों की पूरी जानकारी
महिला वर्ल्ड कप 2021 में किया है डेब्यू
दाएं हाथ की तेज गेंदबाज़ लॉरा कार्डोसो ने 2021 में आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर के दौरान इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने यूएसए के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दो ओवर में एक मेडन डाला और सिर्फ छह रन देकर एक विकेट हासिल किया।
डेब्यू के कुछ ही दिनों बाद उन्होंने एक और यादगार प्रदर्शन किया। कनाडा के खिलाफ मुकाबले में जब मैच उनके हाथ से फिसलता नजर आ रहा था, तब लॉरा ने आखिरी पलों में कमाल कर दिया। उन्होंने तीन रन बचाते हुए हैट्रिक ली और टीम को रोमांचक जीत दिलाई। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
यह भी पढ़े: http://समीर रिजवी बायोग्राफी: आंकड़े और करियर टाइमलाइन की पूरी जानकारी
कैसा है लॉरा कार्डोसो का प्रदर्शन
गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
टी20 इंटरनेशनल
- मैच: 48
- विकेट: 55
- औसत: 9.76
- इकॉनमी: 4.27
बेस्ट प्रदर्शन: 9/4
बल्लेबाज़ी आंकड़े (Batting Stats)
- मैच: 48
- रन: 656
- औसत: 20.50
- स्ट्राइक रेट: 95.90
- बेस्ट प्रदर्शन: नाबाद 71 रन
क्यों चर्चा में हैं लॉरा कार्डोसो?
बीसीए कालाहारी महिला टी20 टूर्नामेंट के 14वें मुकाबले में ब्राजील और लेसोथो आमने-सामने थे। इस मैच में ब्राजील ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 202 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया।

इसके जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी लेसोथो की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और महज 13 रन पर 6.2 ओवर में ऑलआउट हो गई। इस एकतरफा नतीजे के पीछे सबसे बड़ा हाथ ब्राजील की 21 साल की तेज गेंदबाज़ लॉरा कार्डोसो का रहा, जिन्होंने सिर्फ तीन ओवर में ही 9 विकेट झटक दिए।
इसी प्रदर्शन के साथ लॉरा कार्डोसो टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में, चाहे पुरुष हो या महिला, एक ही मैच में 9 विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी भी बन गई हैं।

