Garena ने बहुप्रतीक्षित Free Fire MAX Asia Invitational 2026 Spring का आधिकारिक रोडमैप जारी कर दिया है। यह बड़ा Esports टूर्नामेंट 8 मई से 17 मई के बीच खेला जाएगा, जिसमें एशिया की टॉप टीमें आमने-सामने होंगी। रीजनल सम्मान दांव पर होने के चलते मुकाबले काफी रोमांचक रहने वाले हैं। साथ ही आयोजकों ने स्लॉट अलॉटमेंट की पूरी डिटेल भी जारी कर दी है, जिसमें साफ बताया गया है कि टीमें किस तरह से क्वालीफाई कर मेन स्टेज तक पहुंचेंगी।
South Asia Play-Ins स्लॉट डिस्ट्रीब्यूशन जारी
ग्रैंड फाइनल से पहले South Asia Play-ins खेले जाएंगे, जो उन टीमों के लिए एक कड़ा और अहम चरण होगा जो मेन इवेंट में अपनी जगह बनाना चाहती हैं। इस शुरुआती स्टेज के लिए स्लॉट्स का आवंटन इस तरह किया जाएगा:
- भारत – 8 स्लॉट (TEZ FFMIC 2026 Spring में 2nd से 9th स्थान पर रहने वाली टीमें)
- बांग्लादेश – 5 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
- पाकिस्तान – 3 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
- नेपाल – 2 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
Main Event Slot Distribution जारी, कौन सी टीमें सीधे पहुंचीं?
मेन इवेंट में सभी बड़ी और मजबूत टीमें एक-दूसरे के खिलाफ दबदबा कायम करने के लिए भिड़ेंगी। कुछ टॉप टीमें सीधे मेन स्टेज के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं और अब वे प्ले-इन्स से आगे आने वाली टीमों का इंतज़ार करेंगी। मेन इवेंट के लिए स्लॉट्स का वितरण इस प्रकार किया गया है:
South Asia Play-ins: टॉप 8 टीम
- भारत: 1 स्लॉट (TEZ FFMIC 2026 Spring चैंपियंस)
- मलेशिया: 2 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
- इंडोनेशिया: 2 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
- थाईलैंड: 2 स्लॉट (आमंत्रित टीमें)
- बांग्लादेश: 1 स्लॉट (आमंत्रित टीम)
- पाकिस्तान: 1 स्लॉट (आमंत्रित टीम)
- नेपाल: 1 स्लॉट (आमंत्रित टीम)
ये सीधे क्वालीफाई करने वाली टीमें Play-ins से निकलकर आने वाली टॉप 8 टीमों से भिड़ेंगी, जिससे इस मई में क्षेत्रीय वर्चस्व के लिए एक यादगार और रोमांचक मुकाबले का मंच तैयार होगा।

