ICC Player of the Month award: संजू सैमसन और न्यूजीलैंड की महिला ऑलराउंडर अमेलिया केर को मार्च 2026 के लिए ICC प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए चुना गया है। सैमसन ने ICC Men’s T20 World Cup 2026 में लाजवाब और मैच विनिंग प्रदर्शन करते हुए यह पुरस्कार अपने नाम कर लिया। वहीं अमेलिया केर ने मार्च महीने में वनडे और टी20 दोनों फॉर्मेट में बेहतरीन फॉर्म को जारी रखते हुए तीसरी बार यह अवॉर्ड अपने नाम कर लिया।
सैमसन संजू ने “ICCप्लेयर ऑफ द मंथ” बनने के बाद दिया बयान
अवार्ड जीतने के बाद संजू सैमस ने खुशी जताते हुए कहा कि “आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड जीतना मेरे लिए बेहद खास और यादगार पल है, खासकर तब जब यह मेरे करियर के सबसे शानदार दौर में मिला है। टी20 वर्ल्ड कप की जीत में योगदान देना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं टीम और कोचिंग स्टाफ का दिल से आभारी हूं, जिनके सपोर्ट ने मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ देने में मदद की।”
सैमसन ने इस रेस में जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा
संजू सैमसन ने इस रेस में अपने ही साथी जसप्रीत बुमराह और दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज़ कॉनर एस्टरहुइजन को पीछे छोड़ा। उनके लिए यह महीना किसी सपने जैसा रहा।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ भी चुना गया। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्चुअल क्वार्टरफाइनल में नाबाद 97 रन बनाए, इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की शानदार पारी खेली और न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में भी 89 रन जड़कर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इन शानदार पारियों की बदौलत भारत न सिर्फ चैंपियन बना, बल्कि अपने ही घर में खिताब जीतकर उसे बरकरार रखने वाली पहली टीम भी बन गई।
यह भी पढ़े: CSK vs KKR Ground Report: एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई की ग्राउंड रिपोर्ट, रिकॉर्ड और आँकड़े
महिला कैटेगरी में अमेलिया केर ने भी जीता खिताब
दूसरी ओर, महिला वर्ग में अमेलिया केर ने अपनी शानदार लेग-स्पिन और बल्लेबाज़ी से सबको प्रभावित किया। उन्होंने बेथ मूनी और दक्षिण अफ्रीका की अयाबोंगा को पछाड़कर यह अवॉर्ड अपने नाम किया।
मार्च के दौरान अमेलिया ने चार वनडे मैचों में 18 विकेट झटके और 176 रन भी बनाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में उन्होंने दूसरे मैच में सिर्फ 34 रन देकर 7 विकेट लेने का शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में उन्होंने 276 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

