IPL Record: आईपीएल 2026 के सीजन में अभी तक केकेआर की टीम का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। क्यूंकि इस टीम ने अभी तक कुल 5 मैच खेले हैं। इनमें से उनको एक भी मैच में जीत नहीं मिली है। इसके चलते हुए अब अजिंक्य रहाणे की कप्तानी कटघरे में आ गई है। इसके अलावा इस समय क्या आपको मालूम है कि आईपीएल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान रहाणे नहीं हैं।
जबकि वह तो इस लिस्ट में 13वें नंबर पर आते हैं। उनको तो आईपीएल में केवल 27 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा आइए आपको बताते हैं कि आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच हारने वाले कप्तान कौन से हैं और किसके नाम यह अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज है।
5. डेविड वॉर्नर :-

इस सूची में पांचवें नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर डेविड वॉर्नर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने आईपीएल में साल 2013 से लेकर 2023 तक कुल 83 मुकाबलों में कप्तानी की थी। तब इनमें से कुल 40 मैचों में उन्होंने अपनी टीम को जीत दिलाई थी। जबकि इस बीच उनकी टीम को 41 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बीच उनके 2 मैच टाई भी रहे थे।
4. गौतम गंभीर :-

इस सूची में चौथे पायदान पर केकेआर टीम के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में केकेआर की टीम को 2 बार खिताब भी जीताया है। इसके अलावा उन्होंने साल 2009 से 2018 तक कुल 129 मुकाबलों में कप्तानी की थी। इनमें से उनकी टीम को तब 71 मैचों में जीत मिली थी। जबकि इस दौरान उनकी टीम को 57 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं इस बीच उनका एक मैच टाई भी रहा था।
3. रोहित शर्मा :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर मुंबई इंडियंस टीम के दिग्गज बल्लेबाज और हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2013 से 2023 तक मुंबई इंडियंस की कप्तानी की थी। इस बीच उन्होंने एमआई की टीम को 5 बार खिताब भी जीताया था। वहीं इस दौरान उन्होंने मुंबई टीम की कुल 158 मैचों में कप्तानी की थी। इनमें से उनकी टीम को कुल 87 मैचों में जीत मिली थी। जबकि उस दौरान 67 मैचों में मुंबई को हार का सामना करना पड़ा। था इसके अलावा तब उनके 4 मैच टाई भी रहे थे।
2. विराट कोहली :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर आरसीबी के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने साल 2011 से 2023 तक 143 मुकाबलों मेंं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की कप्तानी की थी। इनमें से उनकी टीम को तब 66 मैचों में जीत मिली थी। जबकि कुल 70 मैचों में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं उस दौरान उनके 4 मैच बेनतीजे भी रहे थे जबकि उनके 3 मैच टाई भी रहे थे।
1. महेंद्र सिंह धोनी :-
इस सूची में पहले पायदान पर चेन्नई सुपर किंग्स टीम के दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम आता है। इसके अलावा IPL इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा मैच हारने का शर्मनाक रिकॉर्ड भी अब उनके ही नाम पर दर्ज है। इसके अलावा उन्होंने भी आईपीएल में अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 5 ट्रॉफी जिताई हैं।

इसके अलावा उन्होंने आईपीएल में साल 2008 से 2025 तक 235 मुकाबलों में टीम की कप्तानी की थी। तब इनमें से उनकी टीम को 136 मैचों में जीत मिली थी। जबकि कुल 97 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जबकि इस दौरान उनके 2 मैच बेनतीजा भी रहे थे।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

