French Open: साल 2025 की तुलना में इस वर्ष के फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि छह करोड़ 17 लाख यूरो (सात करोड़ 21 लाख डॉलर) हो गई है।
फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में हुई वृद्धि :-
पिछले साल की ईनामी राशि की तुलना में इस वर्ष फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में 9.5 प्रतिशत की वृद्धि कर दी गई है। वहीं अब यह वृद्धि क्लेकोर्ट ग्रैंड स्लैम में खिलाड़ियों की कमाई में लगातार वृद्धि को भी दर्शाती है। इसके चलते हुए अब इस टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि छह करोड़ 17 लाख यूरो (सात करोड़ 21 लाख डॉलर) हो गई है।

इससे पहले यह कुल राशि पिछले साल के मुकाबले 53 लाख यूरो अधिक है। जबकि इस बार यह प्रतियोगिता आगामी 24 मई को पश्चिमी पेरिस के रोलां गैरो में शुरू होगी। इसके चलते हुए अब इस वर्ष पुरुष और महिला एकल चैंपियन को 28 लाख यूरो और उप विजेता को 14 लाख यूरो का ईनाम मिलेगा।

इसके अलावा सेमीफाइनल में पहुंचने वाले खिलाड़ियों को सात लाख 50 हजार यूरो और पहले दौरे में हारने वाले खिलाड़ियों को 87 हजार यूरो मिलने वाले हैं। इसके अलावा इस बार पुरुष और महिला युगल के विजेताओं को छह लाख यूरो मिलेंगे जबकि मिश्रित युगल की चैंपियन जोड़ी को एक लाख 22 हजार यूरो का ईनाम मिलने वाला है।

इसके अलावा पिछले साल स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्कारेज ने पांच सेट के तक चले फाइनल मैच में इटली के स्टार टेनिस खिलाड़ी जैनिक सिनर को हराकर पुरुष एकल का खिताब जीता था। इसके अलावा अमेरिका की स्टार टेनिस खिलाड़ी कोको गॉफ ने बेलारूस की स्टार महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका को हराकर महिला एकल के खिताब पर कब्जा किया था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

