जोस बटलर ने दर्ज किया रिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले खिलाड़ियों के क्लब में हुई एंट्री।
आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड देखने को मिला, जब गुजरात टाइटंस के विकेटकीपर-बल्लेबाज जोस बटलर ने इतिहास रच दिया। उनकी बेहतरीन फील्डिंग ने न सिर्फ टीम को फायदा पहुंचाया, बल्कि उन्हें दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल कर दिया।
गुजरात टाइटंस और कोलकता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बटलर ने शानदार कैच लपका। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी का कैच पकड़ते ही टी20 क्रिकेट में अपने 300 कैच पूरे कर लिए।
इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 300 कैच लेने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बन गए।
टी20 क्रिकेट कैच पकड़ने के मामले कायरन पोलार्ड टॉप पर मौजूद
टी20 क्रिकेट में अगर सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ियों की बात करें, तो वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड इस लिस्ट में सबसे आगे नजर आते हैं। उन्होंने 735 मैचों में 405 कैच लेकर अपनी फील्डिंग का लोहा मनवाया है। उनके बाद डेविड मिलर का नाम आता है।
वहीं तीसरे नंबर पर क्विंटन डी कॉक हैं, जिन्होंने 440 मैचों में 300 से ज्यादा कैच पकड़े हैं।
ऐसे में जोस बटलर का यह रिकॉर्ड उनके करियर में एक और खास उपलब्धि जोड़ता है। यह साफ दिखाता है कि वह सिर्फ बल्ले से ही नहीं, बल्कि विकेट के पीछे और फील्डिंग में भी टीम के लिए उतने ही भरोसेमंद खिलाड़ी हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले टॉप 5 खिलाड़ी
- 405 – कायरन पोलार्ड
- 332 – डेविड मिलर
- 316 – क्विंटन डी कॉक
- 300 – जोस बटलर
- 275 – ड्वेन ब्रावो
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

