आईपीएल 2026 के 25वें मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया।इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए KKR की टीम ने 180 रनों का लक्ष्य दिया।
इस मैच में गुजरात टाइटंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इस रन चेज को 19.4 ओवर में पूरा कर लिया और 5 विकेट से जीत दर्ज की।
गुजरात के टॉप ऑर्डर ने रखी जीत की नींव
गुजरात टाइटंस की शुरुआत दमदार रही। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े। सुदर्शन 22 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने। इसके बाद शुभमन गिल ने जोस बटलर के साथ मिलकर 38 रनों की साझेदारी की, जिसमें बटलर ने 28 रन बनाए।
ऑरेंज कैप की रेस में शुभमन गिल टॉप पर
आईपीएल सीज़न में शुभमन गिल का प्रदर्शन लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। अब तक खेले गए मुकाबलों में उन्होंने अपनी बल्लेबाज़ी से खास छाप छोड़ी है साथ ही टीम के लिए अहम योगदान दिया है।
अगर उनके पिछले मैचों पर नजर डालें, तो उन्होंने अब तक कुल 4 मुकाबले खेले हैं इस दौरान लगातार तीन अर्धशतक जड़कर फॉर्म को साबित किया है। इससे पहले उन्होंने 27 गेंदों पर 39 रन, 45 गेंदों पर 70 रन और 40 गेंदों पर 56 रन की पारी खेली थी, वहीं आज के मैच में उन्होंने 50 गेंदों में 86 रन बनाए हैं। आज के मैच में बनाए गए रनों को जोड़ने के बाद वह ऑरेंज कैप की रेस में सबसे आगे निकल गए हैं।
इन आंकड़ों से साफ है कि वह न सिर्फ रन बना रहे हैं, बल्कि टीम को मजबूत शुरुआत और स्थिरता भी दे रहे हैं।
कोलकता नाइट राइडर्स को नहीं मिली है अब तक एक भी जीत
वहीं दूसरी ओर टीम की स्थिति उतनी मजबूत नहीं दिख रही है। यह इस सीज़न की एकमात्र ऐसी टीम है जिसे अब तक एक भी जीत नसीब नहीं हुई है। टीम के पास फिलहाल सिर्फ 1 अंक है, जो पंजाब किंग्स(PBKS) के खिलाफ खेले गए मुकाबले के बारिश के कारण रद्द हो जाने से मिला था।
पॉइंट्स टेबल में हुआ उलट फेर
इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के 5 मैचों में 6 अंक हो गए हैं। टीम ने शानदार उछाल लगाते हुए पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर जगह बना ली है। लगातार तीसरी जीत के साथ गुजरात ने प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

