KKR vs RR मुकाबले में पिच और आंकड़े बता रहे हैं कि यह मैच हाई-स्कोरिंग होने वाला है।
IPL 2026 का 28वां मुकाबला 3 बार की चैंपियन कोलकता नाइट राइडर्स (KKR) और इनौग्रल चैंपियन राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। यह मैच 19 अप्रैल को कोलकता के ईडन गार्डेंस में होगा, जो कि पिछले कुछ सालों से रन फेस्ट के लिए जाना जाता है।
दोनों टीमों की नजर जीत दर्ज करने पर होगी। एक तरफ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली DC है, तो दूसरी तरफ ऋतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में DC एक नई ऊर्जा के साथ उतर रही है। ऐसे में सवाल यही है कि आज CSK vs DC मैच में कौन जीतेगा।
KKR vs RR में कौन टीम हैं आगे?
कुल मैच: 32
कोलकता नाइट राइडर्स जीता: 16
राजस्थान रॉयल्स जीता: 14
नो रिजल्ट: 2
KKR vs RR: ईडन गार्डेंस पिच रिपोर्ट
ईडन गार्डेंस की पिच पिछले कुछ सालों से बैटिंग फ्रेंडली हो गई है। यहां पर गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है जिससे बड़े शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। यहां पर स्क्वायर बाउंड्री बड़ी नहीं हैं और आउटफील्ड बहुत तेज है। अगर एक बार गेंद 30 यार्ड सर्कल क्रॉस कर जाए तो फिर उसे रोकना नामुमकिन हैं।
शुरूआत में नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग जरूर मिलता है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाजी काफी आसान हो जाती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है। लेकिन अगर पहले बल्लेबाजी करते हुए किसी टीम ने बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया, तो फिर उसे चेज करना मुश्किल हो जाता है।
पहली पारी का औसत स्कोर-171
दूसरी पारी का एवरेज स्कोर– 162
KKR vs RR: संभावित प्लेइंग XI
कोलकता नाईट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, रवींद्र जड़ेजा, संदीप शर्मा, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा।
KKR vs RR: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
कोलकता नाईट राइडर्स (KKR)
कोलकता नाईट राइडर्स की बल्लेबाजी देखने में तो ठीक लगती हैं लेकिन कोई भी फॉर्म में नहीं है। पिछले मैच में उनकी ओपनिंग जोड़ी बदल गयी थी। फिन एलन की जगह उनके हमवतन टिम साइफर्ट को मौका दिया गया है जबकि रहाणे पॉवरप्ले के बाद धीमा हो जा रहे हैं। मिडल आर्डर में रिंकू सिंह लम्बे समय से बल्ले से फ्लॉप चल रहे हैं। ग्रीन का फॉर्म में आना केकेआर के लिए प्लस प्वाइंट है।
फिनिशिंग में पॉवेल और रमनदीप सिंह फॉर्म में नजर आ रहे हैं। जबकि गेंदबाजी में कार्तिक त्यागी और वैभव अरोरा हैं और मिडल ओवरों में विकेट लेने के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती शामिल है।
राजस्थान रॉयल्स (RR)
राजस्थान रॉयल्स के पास भी वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल जैसे बल्लेबाज हैं जो कि पावरप्ले में मैच छीन सकते हैं। जबकि मिडल ऑडर में रियान पराग जैसे पावरफुल हिटर है। इसके अलावा डोनोवन फरेरा और रविंद्र जडेजा फिनिशिंग के लिए हैं। जबकि, गेंदबाजी में जोफरा आर्चर और नांद्रे बर्गर और मिडल ओवरों में विकेट दिलाने के लिए रवि बिश्नोई और रविंद्र जडेजा मौजूद हैं।
KKR vs RR: कौन जीतेगा आज का मैच?
पिच रिपोर्ट और स्टेडियम के आंकड़ों से साफ पता चलता हैं कि यह एक हाई-स्कोरिंग मैच होगा। यहां चेज करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है, क्योंकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है।
इस सीजन RR की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बहुत मजबूत है, लेकिन KKR के पास भी मैच विनर्स और आक्रामक बैटिंग लाइनअप नजर आता है।
आज के KKR vs RR मुकाबले में कोलकता के पास होम एडवांटेज भी हैं और अब तक वो अपने घर में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई हैं। राजस्थान के खिलाड़ियों की फॉर्म भी अच्छी चल रही हैं जबकि केकेआर की टीम अभी अपना कॉम्बिनेशन तलाश रही हैं।
हालांकि ग्रीन की फॉर्म में वापसी के बाद टीम और मजबूत हुई है जबकि राजस्थान की टीम पिछला मैच बुरी तरह से हारी हैं जिसके बाद कमबैक करना मुश्किल होता हैं।
हालांकि राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले मैच में जिस तरह से फ्लॉप हुई थी इस मैच में भी उनके बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना पाएंगे क्योंकि वैभव अरोड़ा के पास अच्छी आउटस्विंगर है जो कि वैभव और जायसवाल को परेशान कर सकती है। इस मैच में केकेआर की गेंदबाजी में मथीसा की वापसी बूस्ट ला सकती है और वो इस सीजन अपना पहला मैच जीत सकती है।
मैच विनर– कोलकता नाइट राइडर्स
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

