मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 199 रन बनाए।
गुजरात टाइम्स के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उनका मानना था कि इस पिच में चेस करना फायदेमंद रहेगा इसलिए उन्होंने यह निर्णय लिया है। मुंबई इंडियंस ने इस मैच में 2 बदलाव किए। रेयान रिकल्टन की जगह दानिश मालेवर को और कृष भगत को मौका मिला।
फिर खराब रही मुंबई इंडियंस की शुरुआत
मुंबई इंडियंस की शुरुआत इस बार भी खराब रही। दानिश डेब्यू मैच में सिर्फ 2 रन ही बना सकें। डिकॉक भी इस मुकाबले में कुछ खास नहीं कर पाए और 13 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सूर्यकुमार यादव ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वो भी उसको बड़ी इनिंग में कन्वर्ट नहीं कर पाए।
सूर्या ने 10 गेंदों में 15 रन बनाए। पिछले मैच में प्रमोशन पाने वाले नमन धीर इस मैच में भी काफी अच्छे टच में दिखे। वो लगातार अच्छे शॉट खेलकर रनों की गति को बढ़ा रहे थे वहीं तिलक वर्मा को इस बार जल्दी आने का मौका मिला।
नमन धीर से पारी को संभाला
हालांकि पारी की शुरुआत में तिलक काफी ज्यादा रस्टी दिखे। वो बॉल को सही से कनेक्ट करने में नाकाम हो रहे थे जिसके चलते नमन ज्यादातर जोखिम उठाते हुए बड़े शॉट लगा रहे थे। हालांकि वो प्रसिद्ध कृष्णा की शॉट बॉल पर पुल करने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग में कैच आउट हो गए।
नमन के आउट होने के बाद तिलक ने अपने गियर शिफ्ट किए और टाइम आउट के अगले ही ओवर में प्रसिद्ध की शुरुआती 3 गेंदों पर एक छक्का और 2 चौके लगा दिए।
तिलक के काउंटरअटैक के चलते मुंबई ने किया कमबैक
इसके बाद तो तिलक वर्मा ने किसी भी गेंदबाज को नहीं छोड़ा। उन्होंने जमकर गुजरात के गेंदबाजों की धुनाई की। क्या तो फास्टर और क्या ही स्पिनर उन्होंने जो सामने आया उसके खिलाफ काउंटरअटैक किया। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या इस मैच में खुलकर नहीं खेल सकें।
तिलक वर्मा ने इस मुकाबले में काफी शानदार बल्लेबाजी की। उनके ऊपर काफी सवाल खड़े किए जा रहे थे कि वो रन नहीं बना रहे हैं लेकिन उन सबका जवाब उन्होंने जा मैच में शतक लगाकर दिया।
तिलक के शतक के चलते मुंबई ने बनाए 199 रन
तिलक ने पारी की आखिरी गेंद पर स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारकर अपना शतक पूरा किया। यह इस आईपीएल का दूसरा शतक हैं। मुंबई ने तिलक वर्मा की पारी की बदौलत 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना दिए।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

