तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मात्र 45 गेंदों पर शतक जड़कर कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए।
आईपीएल 2026 का 30वां मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंदों पर शतक जड़ा, जो इस सीजन किसी भी बल्लेबाज का तीसरा शतक भी रहा। इस सेंचुरी के साथ ही उन्होंने कई रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं।
तिलक वर्मा ने इस मैच में मात्र 45 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि, इस मुकाबले में उन्होंने धीमी शुरुआत की थी। एक समय वो 22 गेंदों में 19 रन बनाकर खेल रहे थे, लेकिन टाइम आउट के बाद उनके तेवर काफी बदल गए और उन्होंने काउंटरअटैक करना शुरू किया।
तिलक ने टाइम आउट के बाद अगले ही ओवर में प्रसिद्ध कृष्णा को शुरुआती 3 गेंदों में 3 बाउंड्री जड़ दी और उसके बाद तो वो रुके ही नहीं। उन्होंने राशिद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को भी रिमांड में लिया।
बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शुरुआती 22 गेंदों में 19 रन बनाने के बाद अगली 23 गेंदों में 81 रन ठोक दिए। उन्होंने अपनी इस आक्रामक पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।
तिलक वर्मा ने मुंबई के लिए लगाया संयुक्त सबसे तेज शतक
इस मुकाबले में 45 गेंदों पर शतक ठोकने के बाद तिलक वर्मा आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की तरफ से संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में सनथ जयसूर्या के अब तक अटूट रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में सबसे तेज शतक:
45 गेंद – सनथ जयसूर्या vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 2008
45 गेंद – तिलक वर्मा vs गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026
47 गेंद – कैमरन ग्रीन vs सनराइजर्स हैदराबाद, वानखेड़े, 2023
49 गेंद – सूर्यकुमार यादव vs गुजरात टाइटंस, मुंबई, 2023
51 गेंद – सूर्यकुमार यादव vs सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई, 2024
52 गेंद – रोहित शर्मा vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2012
आईपीएल इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी द्वारा संयुक्त रूप से पांचवां सबसे तेज शतक
तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 45 गेंदों पर शतक लगाया और आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से सबसे तेज शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए।
आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे तेज शतक:
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी vs गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
37 गेंद – यूसुफ पठान vs मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2010
39 गेंद – प्रियांश आर्य vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लांपुर, 2025
40 गेंद – अभिषेक शर्मा vs पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025
45 गेंद – मयंक अग्रवाल vs राजस्थान रॉयल्स, शारजाह, 2020
45 गेंद – ईशान किशन vs राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025
45 गेंद – तिलक वर्मा vs गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026
आईपीएल इतिहास में गेंदों के लिहाज से संयुक्त रूप से 11वां सबसे तेज शतक
आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से खेलने वाले क्रिस गेल के नाम पर हैं। उन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ मात्र 30 गेंदों में शतक लगाया था। इस मुकाबले में तिलक ने 45 गेंदों में सेंचुरी लगा दी जो कि आईपीएल में गेंदों के लिहाज से किसी बल्लेबाज का 11वां सबसे तेज शतक है।
आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक:
30 गेंद – क्रिस गेल vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2013
35 गेंद – वैभव सूर्यवंशी vs गुजरात टाइटंस, जयपुर, 2025
37 गेंद – यूसुफ पठान vs मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2010
37 गेंद – हेनरिक क्लासेन vs कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली, 2025
38 गेंद – डेविड मिलर vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, मोहाली, 2013
39 गेंद – ट्रैविस हेड vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, बेंगलुरु, 2024
39 गेंद – प्रियांश आर्य vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुल्लांपुर, 2025
40 गेंद – अभिषेक शर्मा vs पंजाब किंग्स, हैदराबाद, 2025
41 गेंद – विल जैक्स vs गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2024
42 गेंद – एडम गिलक्रिस्ट vs मुंबई इंडियंस, मुंबई, 2008
43 गेंद – एबी डिविलियर्स vs गुजरात लायंस, बेंगलुरु, 2016
43 गेंद – डेविड वॉर्नर vs कोलकाता नाइट राइडर्स, हैदराबाद, 2017
45 गेंद – सनथ जयसूर्या vs चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई, 2008
45 गेंद – मयंक अग्रवाल vs राजस्थान रॉयल्स, शारजाह, 2020
45 गेंद – जॉनी बेयरस्टो vs कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता, 2024
45 गेंद – ईशान किशन vs राजस्थान रॉयल्स, हैदराबाद, 2025
45 गेंद – तिलक वर्मा vs गुजरात टाइटंस, अहमदाबाद, 2026*
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

