IPL 2026: आईपीएल 2026 का 32 वां मैच आज बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में LSG की टीम को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 54 रन से हार मिली थी।
जबकि राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मैच में केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार मिली थी। इसके अलावा ये दोनों टीमें अपने पिछले मैच में मिली हार को भुलाकर आज जीतना चाहेंगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
LSG की टीम के खिलाफ RR का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 6 ही मैच ही खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए इनमें से लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को अभी तक केवल 2 मैच में जीत मिली है।

जबकि इस बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को कुल 4 मैचों में जीत हासिल हुई है। इसके अलावा आईपीएल 2025 के पिछले सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 1 ही मैच खेला गया था। तब उस मैच को लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम ने 2 रन से जीता था।
आज इस तरह की हो सकती है RR की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को केकेआर की टीम के खिलाफ खेलते हुए 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। तब उस मैच में राजस्थान टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज ही अच्छी पारी खेल पाए थे। क्यूंकि इसके बाद कोई भी खिलाड़ी बड़ी और तेज पारी नहीं खेल पाया था। इसके चलते हुए टीम को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन आज के इस मैच में टीम को अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

आरआर की संभावित एकादश :- यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और एडम मिल्ने।
आरआर के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे और युधवीर सिंह चरक।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है LSG की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम को पंजाब किंग्स की टीम के खिलाफ खेलते हुए 54 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं तब उस मैच में LSG की तरफ से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया था। जबकि अभी भी इस टीम के विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करने में ही लगे हुए हैं। इसके चलते हुए उनकी टीम को मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन आज के इस मैच में उनका चलना टीम के लिए काफी जरुरी है।

LSG टीम की संभावित 11 :- एलएसजी टीम की संभावित 11 :- ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, वानिंदु हसरंगा, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे
इम्पैक्ट सब : अब्दुल समद, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, शिवम मावी
कैसी रहने वाली है आज लखनऊ की पिच :-
इस मैदान की पिच को काली मिटटी से बनाया गया है। इसके चलते हुए यहां पर स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। तभी तो यहां पर पिछले आईपीएल सीजन में कम स्कोरिंग वाले मैच देखने को मिले थे।

इसके अलावा यहां पर मैच की शुरुआत में सभी तेज गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता जाता है तो तब यहां पर स्पिनर्स का बोलबाला देखने को मिलता है। वहीं इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर 165 रन है। इसके अलावा आज इकाना स्टेडियम पर बल्ले और गेंद के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल सकता है।
कैसा रहेगा आज लखनऊ का मौसम :-
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आज बुधवार, 22 अप्रैल को लखनऊ में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके अलावा आज दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। लेकिन आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां पर सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होंगी नजरें :-
आईपीएल 2026 के सीजन में आरआर के विस्फोटक युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चल रहा है। क्यूंकि इस युवा बल्लेबाज ने अभी तक 6 पारियों में 41.00 की बल्लेबाजी औसत और 236.53 की स्ट्राइक रेट से 246 रन बनाए हैं।

जबकि लखनऊ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने 6 मैचों में 17.18 की औसत और 8.59 की इकॉनमी रेट के साथ 11 विकेट लिए हैं। वहीं आरआर के स्पिन गेंदबाज रवि बिश्नोई ने 6 मुकाबलों में 19.00 की औसत के साथ 10 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
लखनऊ सुपर जाइंट्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम के बीच यह मैच आज बुधवार, 22 अप्रैल को भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

