IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन का 31वां मैच बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया था। वहीं इस मैच में उतरते ही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली थी। क्यूंकि अब अक्षर पटेल दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा मुकाबला खेलने वाले केवल तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा वह आज दिल्ली टीम की तरफ से अपना 100वां मुकाबला खेल रहे थे।
दिल्ली के लिए ऐसा करने वाले तीसरे खिलाड़ी बने अक्षर पटेल :-
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम के लिए अभी तक सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम पर दर्ज है। क्यूंकि पंत साल 2016 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम से जुड़े थे। इसके बाद वह साल 2024 तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे थे।
Eight seasons. 100 games. 🔥
Our Tiger of Tigers in 💙❤️, since 2019! pic.twitter.com/5wxNdYx71Y
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 21, 2026
इसके अलावा इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के लिए कुछ 104 मुकाबले खेले हैं। जबकि इस मामले में दूसरे नंबर पर नाम आता है अमित मिश्रा का। वह आईपीएल के पहले सीजन साल 2008 से लेकर 2021 तक दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा रहे थे। वहीं इस दौरान उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए कुल 103 मुकाबले खेले थे। इसके बाद अब अक्षर पटेल भी इन 100 मैचों के क्लब में शामिल हो गए हैं।
दिल्ली कैपिटल्स के लिए ऐसा रहा है अक्षर पटेल का प्रदर्शन :-
इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए अक्षर पटेल अभी तक कुल 1259 रन भी बना चुके हैं। वहीं इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 66 रन का रहा है। इसके अलावा इस टीम के लिए वह अभी तक कुल 72 विकेट भी ले चुके हैं। वहीं इस दौरान 21 रन देकर 3 विकेट लेना उनका बेस्ट प्रदर्शन भी रहा है।इसके अलावा अब यह देखने वाली बात होगी कि अपने 100वें मैच पर अक्षर पटेल क्या कमाल करते हैं।

लेकिन अपने 100वें मैच में वह अपनी टीम के लिए ज्यादा कुछ नहीं कर पाए हैं। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने गेंदबाजी करते हुए केवल 1 विकेट लिया है और बल्लेबाजी में केवल 2 ही रन बना पाए हैं। वहीं इस मैच में उनकी टीम को हैदराबाद की टीम से 47 रनों से हार का सामना भी करना पड़ा है। इसके अलावा इस सीजन में दिल्ली ने अपने 5 मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है। जबकि 2 में उनको हार मिली है। वहीं इस समय अंक तालिका में यह टीम 6 अंक के साथ पांचवे नंबर पर है।
आईपीएल 2026 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स टीम का पूरा स्कवाड :-
केएल राहुल, करुण नायर, डेविड मिलर, बेन डकेट, पथुम निसांका, साहिल पारख, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, त्रिपुराना विजय, माधव तिवारी, औकिब डार, नितीश राणा, मिशेल स्टार्क, टी. नटराजन, मुकेश कुमार, दुष्मंथा चमीरा, लुंगिसानी एनगिडी, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

