Mohammad Nawaz: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज इस समय मुश्किल में फसते दिखाई दे रहे हैं। क्यूंकि इस बीच खबर यह आ रही है कि वह ड्रग टेस्ट में फेल हो गए हैं। वहीं टी-20 विश्व कप 2026 में उनका टेस्ट लिया गया था।
इसमें वह ‘रिक्रिएशनल ड्रग्स’ (नशे के लिए इस्तेमाल होने वाले पदार्थ) के सेवन के दोषी पाए गए हैं। इसके चलते हुए अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। आइए इस खबर पर पूरी नजर डाल लेते हैं।
ICC की एंटी-डोपिंग के घेरे में आए नवाज :-
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज अब ICC की एंटी-डोपिंग प्रक्रिया के दायरे में आ गए हैं। इसके बाद अब PCB के एक प्रवक्ता ने क्रिकइंफो को बताया है कि, “इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने PCB को इस पूरे मामले के बारे में सूचित कर दिया है।

इसके बाद अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपनी जरूरी प्रक्रिया शुरू कर दी है।” इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट टीम का पिछले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खराब प्रदर्शन रहा है। वहीं अब इस खबर के आने के बाद से उनकी छवि और भी खराब हो गई है।
टी-20 विश्व कप में खेले थे नवाज :-
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2026 में मोहम्मद नवाज ने सभी 7 मैच खेले थे। तब इन मैचों में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 15 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी करते हुए तब उन्होंने कुल 7 विकेट लिए थे।

इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से अभी तक कुल 98 टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 133.38 की स्ट्राइक रेट से 911 रन बनाए हैं। जबकि गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 101 विकेट लिए हैं। वहीं इसके अलावा उन्होंने अपने देश की तरफ से अभी तक कुल 6 टेस्ट और 44 वनडे मैच भी खेले हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

