SAFF Women’s Championship 2026: भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में बांग्लादेश और मालदीव की टीम के साथ रखा गया है। इसके अलावा भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आगामी 25 मई से छह जून तक गोवा के मडगाव में होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप में बांग्लादेश और मालदीव के साथ ग्रुप बी में रखा गया है।
इस बीच हम बता देना चाहते हैं कि भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन रह चूका है। भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने साल 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में इस चैंपियनशिप का खिताब जीता है।
सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में भारत :-
भारतीय महिला फुटबॉल टीम को आगामी 25 मई से छह जून तक गोवा के मडगाव में होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप में बांग्लादेश और मालदीव के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। जबकि दूसरे ग्रुप में नेपाल, श्रीलंका और भूटान की टीम को रखा गया है। इसके लिए बीते दिन बुधवार को ढाका में सैफ सचिवालय में ड्रॉ डाले गए थे।

इसके चलते हुए अब प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। जबकि इस बार पाकिस्तान ने अपनी महिला फुटबॉल टीम को भारत में नहीं भेजने का फैसला किया है। इसके अलावा भारत दूसरी बार सैफ महिला चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला है। क्यूंकि इससे पहले भारत ने साल 2016 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इसकी मेजबानी की थी। उस समय भारत ने अपना चौथा खिताब जीता था।

इसके अलावा अब गोवा शहर दूसरी बार सैफ चैंपियनशिप की मेजबानी करने वाला है। क्यूंकि इससे पहले साल 1999 की पुरुष चैंपियनशिप भी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही आयोजित की गई थी। वहीं तब भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर इसका खिताब जीता था। इसके अलावा हम बता देना चाहते हैं कि भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन है। भारत ने साल 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में खिताब जीते हैं। जबकि बांग्लादेश पिछले दो बार का चैंपियन है। क्यूंकि उसने साल 2022 और 2024 में यह खिताब जीता है।
सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 – फाइनल ड्रॉ
ग्रुप ए : नेपाल, श्रीलंका, भूटान
ग्रुप बी : भारत (मेजबान), बांग्लादेश, मालदीव
स्थान : पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव, गोवा
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

