पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का अब आखिरी फेज शुरू हो गया हैं। यहाँ से सभी टीमों के लिए हर एक मुकाबला काफी अहम होने वाला हैं। अब प्लेऑफ से पहले सिर्फ कुछ ही मुकाबले बचे हुए हैं।
सीजन का 36वां मैच इस्लामबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन के बीच खेला जायेगा। दोनों टीमों के लिहाज से यह मैच काफी जरूरी हैं। क्योंकि अब एक भी हार प्लेऑफ से बाहर कर सकती हैं।
तो चलिए जानते हैं कि इस्लामबाद यूनाइटेड और हैदराबाद किंग्समैन मुकाबले की पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड, संभावित प्लेइंग 11, मौसम का हाल।
इस्लामबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन में कौन सी टीम हैं आगे?
कुल मैच: 0
इस्लामाबाद यूनाइटेड जीता: 0
हैदराबाद किंग्समैन जीता: 0
नो रिजल्ट: 0
नेशनल स्टेडियम, कराची पिच रिपोर्ट
कराची के नेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अनुकूल होती है। लेकिन इस साल लगातार मुकाबले होने के चलते अब यह काफी ड्राई हो गयी हैं। जिससे यहाँ पर बड़े रन नहीं बन रहे हैं और एवरेज स्कोर भी नीचे आ गया हैं।
वैसे तो नेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए औसत स्कोर 170-180 रन हुआ करता था। लेकिन इस सीजन खेले गए मैचों में एवरेज स्कोर घटकर 163 हो गया है। स्पिनर्स और स्लोवेर बॉलर्स को ज्यादा मदद मिल रही हैं और वो ही ज्यादा विकेट ले रहे हैं। पिछले 10 मुकाबलों में तेज गेंदबाजों ने 53% यानी 56 विकेट और स्पिनर्स ने 47% मतलब 44 विकेट चटकाए हैं।
एवरेज पहली पारी स्कोर: 169 रन
एवरेज दूसरी पारी स्कोर: 158 रन
पेसर्स के विकेट: 47% (44 विकेट)
स्पिनर्स के विकेट: 53% (53 विकेट)
कैसा रहेगा आज कराची का मौसम?
मौसम विज्ञान के अनुसार 24 अप्रैल को कराची का मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान के 27 डिग्री रहने का अनुमान है। इसके अलावा आज यहां पर बारिश की कोई भी संभावना नहीं है। इसके चलते हुए आज यहां सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने मिल सकता है।
कब और कहां देखें इस्लामबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन किंग्स मैच?
हैदराबाद किंग्समैन बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच आज यह मैच कराची के नेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मुकाबले का प्रसारण या लाइव स्ट्रीमिंग भारत में नहीं होगी।
इस्लामबाद यूनाइटेड बनाम हैदराबाद किंग्समैन संभावित प्लेइंग 11
इस्लामाबाद यूनाइटेड: डेवोन कॉनवे, समीर मिन्हास, एंड्रीज़ गौस (विकेटकीपर), शादाब खान (कप्तान), मार्क चैपमैन, हैदर अली, इमाद वसीम, फहीम अशरफ, रिचर्ड ग्लीसन, सलमान मिर्जा, सलमान इरशाद।
हैदराबाद किंग्समैन: सईम अयूब, उस्मान खान (विकेटकीपर), मार्नस लाबुशेन (कप्तान), कुसल परेरा, इरफान खान, रिजवान महमूद, हसन खान, हम्माद आजम, रिले मेरेडिथ, आकिफ जावेद, मोहम्मद अली।

