Squash: ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट में भारत के अभय सिंह ने मिस्र के विश्व नंबर 13 अली अबू एलेइनिन को हराकर पहली बार पीएसए गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसके अलावा अब भारत के उभरते हुए स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट में इंडिया का डंका बजा दिया है।
ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे अभय सिंह :-
भारत के उभरते हुए स्क्वैश खिलाड़ी अभय सिंह ने ज्यूरिख में खेले जा रहे ग्रासहॉपर कप स्क्वैश टूर्नामेंट में मिस्र के विश्व नंबर 13 अली अबू एलेइनिन को हराकर पहली बार पीएसए गोल्ड लेवल की प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

वहीं इस मौजूदा समय में अभय सिंह विश्व रैंकिंग में 24वें स्थान पर काबिज हैं। इसके चलते हुए अब वह दूसरे दौर के पहले गेम में 5-8 से पीछे चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने खेल में शानदार वापसी करते हुए सातवीं वरीयता प्राप्त एलेइनिन को 12-10, 11-9 से हरा दिया है।
अभय के सामने अब होगी कड़ी चुनौती :-
इसके अलावा अभी हाल ही में भारत के अभय सिंह ने इसी महीने की शुरुआत में भी मिस्र में आयोजित एल गूना ओपन में भी एलेइनिन को हराया था। वहीं इस मैच को जीतने के बाद अब अभय के सामने क्वार्टर फाइनल मैच में मिस्र के विश्व नंबर चार करीम गवाड की चुनौती होने वाली है।

क्यूंकि उन्होंने भी अपने शुरुआती दौर में स्विट्जरलैंड के डेविड बेर्नेट को 11-9, 9-11, 11-8 से हराया था। जबकि दूसरी तरफ इस टूर्नामेंट में भारत के एक अन्य खिलाड़ी रमित टंडन को मिस्र के फारेस देसौकी के खिलाफ 6-11, 9-11 से हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा अब भारत की पूरी उम्मीद केवल अभय सिंह पर ही टिकी हुई हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

