CSK vs GT मुकाबले में पिच और हालात बता रहे हैं कि यह मैच हाई स्कोरिंग हो सकता है।
IPL 2026 का 37वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। यह मैच 26 अप्रैल को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जहां की पिच पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों को मदद करती है।
आईपीएल 2026 में अब तक दोनों टीमों का प्रदर्शन लगभग एक जैसा रहा है। इस सीजन दोनों ने 7 मैच खेले हैं, जिसमें 3 जीते और 4 हारे हैं। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए यह मुकाबला दोनों के लिए बेहद अहम है। ऐसे में सवाल यही है कि CSK vs GT मैच में आज कौन जीतेगा।
CSK vs GT में कौन सी टीम हैं आगे?
कुल मैच: 8
चेन्नई सुपर किंग्स जीता: 4
गुजरात टाइटंस जीता: 4
नो रिजल्ट: 0
CSK vs GT: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई पिच रिपोर्ट
चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम आमतौर पर स्पिनर्स के लिए मददगार माना जाता है, जहां पिच धीरे-धीरे स्लो होती जाती है और बल्लेबाजी आसान नहीं रहती।
पहली पारी का औसत स्कोर – 164
दूसरी पारी का औसत स्कोर – 151
लेकिन IPL 2026 में यहां का ट्रेंड थोड़ा बदला हुआ नजर आया है। इस सीजन खेले गए तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 209/5, 212/2 और 192/5 जैसे बड़े स्कोर बनाए हैं और ये तीनों स्कोर चेन्नई सुपर किंग्स ने बनाए हैं।
इनमें से 210 का टारगेट पंजाब ने चेज कर लिया था, जबकि बाकी दो मैचों में चेन्नई ने जीत हासिल की। इससे साफ है कि इस बार चेपॉक में बल्लेबाजों को भी मदद मिल रही है और हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है।
CSK vs GT: संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कम्बोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
CSK vs GT: IPL 2026 में कौन सी टीम दिख रही है ज्यादा मजबूत
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)
चेन्नई की टीम इस समय बेहतर मोमेंटम में नजर आ रही है। मुंबई के खिलाफ बड़ी जीत ने टीम का आत्मविश्वास बढ़ाया है। बल्लेबाजी में संजू सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और टीम काफी हद तक उन्हीं पर निर्भर दिख रही है।
गेंदबाजी में नूर अहमद और आकील हुसैन जैसे स्पिनर्स चेपॉक की पिच पर बड़ा रोल निभा सकते हैं। हालांकि टीम को कुछ खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी का असर जरूर पड़ रहा है, लेकिन होम कंडीशन इसका संतुलन बना सकती है।
गुजरात टाइटंस (GT)
गुजरात की टीम का टॉप ऑर्डर मजबूत है, लेकिन मिडिल ऑर्डर लगातार संघर्ष कर रहा है। यही उनकी सबसे बड़ी कमजोरी बनी हुई है।
गेंदबाजी में राशिद खान, रबाडा और सिराज जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच पलट सकते हैं, लेकिन बल्लेबाजी में स्थिरता की कमी टीम को पीछे कर रही है।
CSK vs GT: कौन जीतेगा आज का मैच?
चेपॉक की पिच को देखते हुए इस मैच में स्पिनर्स के साथ-साथ बल्लेबाजों की भी बड़ी भूमिका रहने वाली है। इस सीजन के आंकड़े बता रहे हैं कि यहां बड़े स्कोर भी बन रहे हैं, जिससे मैच और रोमांचक हो सकता है।
दोनों टीमों के बीच मुकाबला बराबरी का है, लेकिन मौजूदा फॉर्म और होम एडवांटेज चेन्नई के पक्ष में जाता दिख रहा है। गुजरात की मिडिल ऑर्डर समस्या इस मैच में निर्णायक साबित हो सकती है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स जीत दर्ज करती नजर आ रही है।
मैच विनर – CSK
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

