26 अप्रैल 2026 को आईपीएल 2026 में आज किसका मैच है, टीम, समय, वेन्यू और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी यहां दी गई है।
IPL 2026 के बीच हर दिन फैंस का एक ही सवाल होता है कि आज किसका मैच है और कौन सी टीम मैदान पर उतरने वाली है। 26 अप्रैल 2026 को एक नहीं बल्कि दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे फैंस को पूरे दिन क्रिकेट का भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
IPL 2026 में आज किसका मैच है?
आज का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। इसके बाद शाम को लखनऊ सुपर जायंट्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच दूसरा मुकाबला होगा। दोनों मैचों में मजबूत टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।
आईपीएल 2026 में आज के मैच की पूरी जानकारी
पहला मैच: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस, आईपीएल 2026 का 37वां मैच
- समय: दोपहर 03:30 बजे (भारतीय समय)
- वेन्यू: एमए चिदम्बरम स्टेडियम, चेन्नई
दूसरा मैच: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, आईपीएल 2026 का 38वां मैच
- समय: शाम 07:30 बजे (भारतीय समय)
- वेन्यू: भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम, लखनऊ
CSK vs GT: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, ज़केरी फाउल्क्स, आकाश माधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर ब्रार, अशोक शर्मा
LSG vs KKR: आईपीएल 2026 में दोनों टीमों का स्क्वाड
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत, एडन मार्करम, निकोलस पूरन, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, जॉर्ज लिंडे, मणिमारन सिद्धार्थ, मैथ्यू ब्रीट्जके, अब्दुल समद, आवेश खान, जोश इंग्लिस, एनरिक नॉर्किया, अर्जुन तेंदुलकर, शाहबाज अहमद, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम सैफर्ट, अजिंक्य रहाणे, अंगकृष रघुवंशी, कैमरून ग्रीन, रोवमन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडे, फिन ऐलन, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, रचिन रविंद्र, प्रशांत सोलंकी, ब्लेसिंग मुजारबानी, सौरभ दुबे, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, दक्ष कामरा।
आईपीएल 2026 में आज का मैच लाइव कहां और कैसे देखें?
अगर आप जानना चाहते हैं कि आईपीएल 2026 में आज का लाइव मैच कहां और कैसे देखें, तो इसके लिए आपके पास कई ऑप्शन मौजूद हैं। आज खेले जाने वाले दोनों मुकाबलों को आप आसानी से लाइव देख सकते हैं।
लाइव स्ट्रीमिंग: दोनों मैच JioHotstar ऐप पर हिंदी और अंग्रेजी के साथ-साथ भोजपुरी, हरियाणवी, तमिल, तेलगु, कन्नड़ जैसी कई अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध होंगे।
लाइव टेलीकास्ट: दोनों मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग अलग चैनलों पर हिंदी और अंग्रेजी सहित अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में देखे जा सकते हैं।
IPL 2026 में आज दो बड़े मुकाबले खेले जाएंगे, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। ऐसे में अगर आप जानना चाहते थे कि आज किसका मैच है, तो अब आपको दोनों मैचों से जुड़ी हर जरूरी जानकारी मिल गई होगी और आप पूरे दिन क्रिकेट का आनंद ले सकते हैं।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

