Mohsin Khan biography: मोहसिन खान का जन्म उत्तर प्रदेश के संभल के रहने वाले एक हुनरमंद बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते हैं। मुंबई इंडियंस के साथ समय बिताने के बाद, 2022 के आईपीएल नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 20 लाख में खरीदा है। 2022 में LSG के लिए डेब्यू किया और अपने शानदार प्रदर्शन 9 मैचों में 14 विकेट के दम पर खास पहचान बनाई। इस आर्टिकल में हम आपको मोहसिन खान से जुड़े हुए सभी जानकारियों के बारे में बताएंगे।
व्यक्तिगत जानकारी (Mohsin khan Personal Information)
- पूरा नाम: मोहसिन खान
- जन्म: 15 जुलाई 1998,
- स्थान: संभल, उत्तर प्रदेश
- उम्र: 27 वर्ष
- हाइट: 6 फीट 3 इंच
- बॉलिंग स्टाइल: राइट आर्म फ़ास्ट
- बैटिंग स्टाइल: राइट-हैंड बैट
- भूमिका: गेंदबाज
- टीमें: उत्तर प्रदेश अंडर-16 और उत्तर प्रदेश अंडर-19, मुंबई इंडियंस, लखनऊ सुपर जायंट्स
- नेटवर्थ: 80 लाख
मोहसिन खान का क्रिकेट करियर
2018 में मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने अपने टी20 करियर की शुरुआत की। अब तक खेले 27 टी20 मैचों में 19.87 के औसत से 33 विकेट हासिल किए हैं, जिसमें 3/35 उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
7 फरवरी 2018 को महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने लिस्ट A क्रिकेट में डेब्यू किया। इस फॉर्मेट में अब तक 17 मैचों में 30.92 की औसत से 26 विकेट झटके हैं, जहां 6/27 उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर है।
27 जनवरी 2020 को मध्य प्रदेश के खिलाफ उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में कदम रखा। अब तक केवल एक मैच खेला है, जिसमें उन्होंने 2 विकेट लिए हैं।
करियर टाइमलाइन (Career Timeline)
- T20I डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- वनडे डेब्यू: अभी नहीं हुआ
- फर्स्ट क्लास डेब्यू: उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश (27 जनवरी 2020)
- लिस्टA: डेब्यू: उत्तर प्रदेश बनाम महाराष्ट्र (07 फरवरी 2018)
- T20 डेब्यू: उत्तर प्रदेश बनाम मध्य प्रदेश, (10 जनवरी 2018)
- IPL डेब्यू: लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम गुजरात टाइटंस (28 मार्च, 2022)
मोहसिन खान के गेंदबाज़ी आंकड़े (Bowling Stats)
फर्स्ट क्लास
- मैच: 1
- विकेट: 2
- औसत: 34
- इकॉनमी रेट: 2.72
- बेस्ट प्रदर्शन: 2/42
लिस्ट-A
- मैच: 21
- विकेट: 33
- औसत: 28.27
- इकॉनमी रेट: 5.10
- बेस्ट प्रदर्शन: 6/27
T20
- मैच: 65
- विकेट: 84
- औसत: 20.32
- इकॉनमी रेट: 7.54
- बेस्ट प्रदर्शन: 4/16
IPL करियर
- मैच: 28
- विकेट: 36
- औसत: 21.97
- इकॉनमी रेट: 8.15
- बेस्ट प्रदर्शन: 5/23
मोहसिन खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स के ख़िलाफ़ झटके 5 विकेट
मोहसिन खान ने इस मैच में टिम सीफर्ट, अजिंक्य रहाणे, रोवमैन पॉवेल, कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय को आउट करके कोलकाता नाइट राइडर्स के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया। बैट्समैन उनकी खतरनाक बॉलिंग का सामना नहीं कर पाए और टीम प्रेशर में आ गई।
इस शानदार बॉलिंग से मोहसिन खान लखनऊ सुपर किंग्स के लिए IPL में 5 विकेट लेने वाले तीसरे बॉलर बन गए। उनसे पहले वुड ने 2023 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे, जबकि यश ठाकुर ने 2024 सीजन में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ 30 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
आईपीएल से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें

