Cristiano Ronaldo: पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 41 की उम्र में भी अपनी फुर्ती से इस मौजूदा समय में कई युवा खिलाड़ियों को मात देते हैं। इसके चलते हुए ही तो पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज भी मैदान पर अपने फुर्तिले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। क्यूंकि आज के इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में रोनाल्डो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं।
41 की उम्र में भी काफी फिट हैं रोनाल्डो :-

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो 41 की उम्र में अपनी फुर्ती से काफी युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को मात देते हुए दिखाई से रहे हैं। क्यूंकि इस मौजूदा समय में भी वह अपने खेल के स्तर को शीर्ष पर बनाए हुए हैं। क्यूंकि उनकी इस फिटनेस का राज उनकी अनुशासित दिनचर्या और सख्त डायट में छुपा हुआ है।
दूध को डायट से दूर रखते हैं रोनाल्डो :-
पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो अपनी डायट से दूध को पूरी तरह बाहर रखते हैं। इसके अलावा वह अपनी डायट में प्रोटीन, सब्जियों और हैल्दी फैट्स पर ज्यादा जोर दते हैं। वहीं वह चीनी और आटे से बनीं चीजों से भी काफी परहेज करते हैं। इसके अलावा उनके पूर्व निजी शेफ जियोर्जियो बारोने के अनुसार रोनाल्डो के डाइट से दूध को न सिर्फ परफॉर्मेंस के कारण बल्कि मान्याताओं के चलते पूरी तरह हटा दिया गया है।

इस बीच अब उनका कहना है कि इंसान ही है जो दूसरे जानवरों का दूध पीता है। इसके अलावा कोई भी अन्य जानवर तीन महीने के बाद दूध नहीं पीता है। जबकि इस प्रकृति में यह कहीं भी नहीं पाया जाता है। इसके अलावा मनुष्य 30, 40, 50 और 60 साल की उम्र तक दूध पीते रहते हैं। लेकिन मेरे विचार में यह पूरी तरह से गलत है। इसके अलावा दिग्गज फुटबॉलर इस समय थोड़ा-थोड़ा सब कुछ खाते हैं, लेकिन जोर हमेशा हेल्दी चीजों को खाने पर ही रहता है।
रोनाल्डो की डायट इस प्रकार है :-
नाश्ते में : एवाकाडो, कॉफी, अंडे, जैम और फल।
लंच में: चिकन, मछली, ऑलिव्स, सलाद (वह सब्जियों से कार्बोहाइड्रेट्ज लेते हैं)।
डिनर में : मछली या मीट और हरी सब्जियां (आटे से बनी चीजें, पास्ता, ब्रेड उनकी डायट का हिस्सा नहीं)।
रोनाल्डो देते हैं पूरी नींद और बर्फीले पानी से नहाने को प्राथमिकता :-
इसके अलावा इस मौजूदा समय में दूध को प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर सुपर ड्रिंक माना जाता है। लेकिन फिर भी रोनाल्डो ने इसे पूरी तरह अपने जीवनशैली से बाहर रखा है।

इसके चलते हुए उनके शरीर में फैट का स्तर 10 प्रतिशत से नीचे बना रहता है। इसके चलते हुए ही वह पूरी तरह से फिट रहते हैं। इसके अलावा उनका रूटीन सिर्फ खाने तक ही सीमित नहीं रहता है बल्कि वह रिकवरी के तरीकों जैसे नींद और बर्फ के पानी से नहाने को भी काफी प्राथमिकता देते हैं।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

