IPL 2026: आईपीएल 2026 का 41 वां मैच आज बुधवार, 29 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला जाएगा। वहीं आज इन दोनों टीमों के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसके अलावा आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरआर की टीम को 5 विकेट से हराया था।
जबकि इस सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स टीम के खिलाफ 103 रनों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं आज के इस मैच में मुंबई की टीम हर हाल में जीत दर्ज करना चाहेगी। लेकिन इससे पहले आइए इस मैच की पिच रिपोर्ट, प्रीव्यू और अन्य जरूरी बातों को भी एक बार जान लेते हैं।
SRH टीम के खिलाफ MI का पलड़ा रहा है भारी :-
आईपीएल के इतिहास में इन दोनों टीमों के बीच अभी तक कुल 25 मैच खेले गए हैं। इन मैचों में खेलते हुए अभी तक सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को केवल 10 ही मैच में जीत मिली है। जबकि दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस की टीम को इस दौरान खेलते हुए कुल 15 मैच में जीत हासिल हुई है।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के सीजन में इन दोनों टीमों के बीच कुल 2 मैच खेले गए थे। तब इन दोनों ही मैचों को मुंबई इंडियंस की टीम ने जीता था। आज भी यह टीम जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
आज इस तरह की हो सकती है SRH की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने आरआर की टीम को 5 विकेट से हराया था। तब उस मैच में हैदराबाद टीम की तरफ से अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने शानदार अर्धशतकीय पारियां खेली थी। उस मैच में उनके दूसरे सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड आउट होकर जल्दी ही पवेलियन लौट गए थे। जबकि गेंदबाज ईशान मलिंगा ने शानदार बॉलिंग करते हुए 2 विकेट लिए थे। आज भी उनसे टीम को अच्छी गेंदबाजी की उम्मीद रहेगी।

SRH टीम की संभावित 11 :- एसआरएच की संभावित एकादश : ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, पैट कमिंस (कप्तान), प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन।
SRH के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : कामिन्दु मेंडिस,शिवम मावी, ईशान मलिंगा और सलिल अरोड़ा।
आज इस संयोजन के साथ उतर सकती है MI की टीम :-
आईपीएल 2026 सीजन के अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए 103 रनों की बड़ी हार झेलनी पड़ी थी। तब उस मैच में एमआई का टॉप ऑर्डर पूरी तरफ से फ्लॉप साबित हुआ था। वहीं इस मैच में केवल तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव ही दहाई का आंकड़ा पार कर पाए थे। लेकिन आज के इस मैच में टीम को अपने टॉप ऑर्डर से एक शानदार और तेज शुरुआत की उम्मीद रहेगी। वहीं आज के इस मैच में दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा भी वापसी कर सकते हैं।

एमआई की संभावित एकादश : रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
एमआई के इम्पैक्ट सब्स प्लेयर : अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, मयंक मार्कंडेय
आज ऐसा रहने वाला है वानखेड़े स्टेडियम की पिच का मिजाज :-
इस मैदान की पिच हमेशा बल्लेबाजी के लिए अनुकूल मानी जाती है। क्यूंकि यहां की पिच लाल मिट्टी से बनी है। जिसके चलते हुए यहां पर उछाल काफी अच्छा मिलता है और गेंद भी बल्ले पर ठीक ढंग से आती है।

इसके अलावा यहां पर सभी स्पिनरों को भी विकेट लेने के लिए काफी जोर लगाना पड़ता है। इस पिच पर घास भी नहीं होती है। जिसके चलते हुए यहां पर तेज गेंदबाजों को भी कम ही मदद मिलती है। वहीं यहां पर टॉस की भी काफी बड़ी भूमिका होती है। क्यूंकि जो भी कप्तान टॉस जीतता है वह पहले गेंदबाजी करना पसंद करता है।
जानिए आज कैसा रहेगा मुंबई का मौसम :-
भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार आज बुधवार, 29 अप्रैल को मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। इसके चलते हुए आज यहां पर दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सिय्स और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। वहीं आज यहां पर बारिश आने की संभावना न के बराबर है। इसके चलते हुए सभी दर्शकों को एक अच्छा मैच देखने को मिलेगा।
आज इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी नजरें :-
एमआई के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने पिछले 10 मुकाबलों में 167.33 की स्ट्राइक रेट से 251 रन बनाए हैं। जबकि हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने अपने पिछले 10 मैच में 167.71 की स्ट्राइक रेट से 478 रन बनाए हैं।

जबकि अन्य बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने पिछले 10 मैचों में 49.56 की बल्लेबाजी औसत से 446 रन बनाए हैं। वहीं गेंदबाजी में अल्लाह गजनफर ने पिछले 5 मैच में 8.61 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा ईशान मलिंगा ने पिछले 10 मैचों में 9.32 की इकॉनमी से 19 विकेट लिए हैं।
कब और कहां देखें यह मैच :-
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच आज यह मैच मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में रात 7:30 बजे से खेला जाएगा। इसके अलावा आप सभी इस मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। वहीं इस मैच का टॉस आज शाम 7 बजे होगा।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

