पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आखिरी और सबसे अहम मैच फाइनल पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जाना हैं। यह मैच इस टूर्नामेंट का सबसे अहम मुकाबला हैं।
दोनों टीमों की नजरें खिताब जीतने पर हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप पीएसएल 2026 फाइनल मैच (PSL 2026 Final Match Live Streaming) को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हैं?
पीएसएल 2026 फाइनल मैच कहाँ खेला जाएगा?
पीएसएल 2026 फाइनल मैच पेशावर जाल्मी और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच मैच 3 मई को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम 7:00 और मुकाबला 7:30 बजे शुरू होगा।
पीएसएल 2026 फाइनल मैच का फॉर्मेट?
पीएसएल 2026 फाइनल मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो खिताब अपने नाम करेगी।
भारत में पीएसएल 2026 फाइनल मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
पीएसएल 2026 फाइनल मैच का प्रसारण भारत में किसी भी चैनल पर नहीं किया जायेगा। दोनों देशों के बीच हालातों को देखते हुए पीसीबी ने अपने राइट्स इंडिया में नहीं बेचे थे। इसलिए यह मुकाबला भारत में कहीं नहीं दिखाया जायेगा।
पीएसएल 2026 फाइनल मैच लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं?
पीएसएल 2026 फाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग के राइट भी भारत में किसी प्लेटफार्म के पास नहीं हैं।
पेशावर जाल्मी स्क्वाड
बाबर आज़म, सुफियान मुकीम, अब्दुल समद, अली रज़ा, एरॉन हार्डी, आमिर जमाल, खुर्रम शहजाद, खालिद उस्मान, मोहम्मद हारिस, अब्दुल सुभान, जेम्स विंस, माइकल ब्रैसवेल, कुसल मेंडिस, इफ्तिखार अहमद, नाहिद राणा, मिर्जा ताहिर बेग, काशिफ अली, शहनवाज़ दहानी, फरहान यूसुफ, शोरिफुल इस्लाम, तंजीद हसन तमीम, ब्रायन बेनेट
इस्लामाबाद यूनाइटेड स्क्वाड
शादाब खान, सलमान इरशाद, एंड्रीज़ गाउस, डेवोन कॉनवे, फहीम अशरफ, मेहरान मुमताज़, मैक्स ब्रायंट, मार्क चैपमैन, निसार अहमद, मीर हमज़ा सज्जाद, समीन गुल, समीर मिन्हास, इमाद वसीम, रिचर्ड ग्लीसन, हैदर अली, मोहम्मद हसनैन, दीपेंद्र सिंह ऐरी, मोहम्मद फ़ाइक, मोहम्मद सलमान मिर्जा.

