Thomas Cup 2026: भारत की पुरुष बैडमिंटन टीम को थॉमस कप 2026 में अपने आखिरी राउंड रॉबिन मैच में चीन के हाथों 3-2 से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस हार के बाद भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम अब ग्रुप A में दूसरे स्थान पर रही है। लेकिन इस मैच में चीन को हराने के लिए भारतीय टीम ने अपनी भरपूर कोशिश की थी। लेकिन फिर भी भारतीय टीम को मैच में हार मिली।
इस मैच में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन, और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार जोड़ी पूरी तरह से फेल रही थी। इससे पहले अपने ग्रुप के पिछले मुकाबलों में कनाडा और ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद भारत और चीन दोनों का क्वार्टरफ़ाइनल में पहुंचना पक्का हो गया था। इसके अलावा बीते दिन बुधवार का यह मुकाबला ग्रुप के विजेता का फ़ैसला करने के लिए था। लेकिन इस मैच को आखिरकार चीन ने 3-2 से जीत लिया है।
इस मैच में लक्ष्य सेन, सात्वकि – चिराग हुए फेल :-
इसके अलावा इस मैच में भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पुरुष डबल्स की जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के पास जीतने के कई मौके थे। लेकिन फिर भी इस निर्णायक मैच में वो चूक गए हैं। वहीं इस मैच में लक्ष्य सेन पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन ली शी फेंग से 19-21, 21-8, 12-21 से हार गए हैं। जबकि सात्विक-चिराग की स्टार जोड़ी ने लियांग वेई कांग और वांग चांग के खिलाफ 13-21, 21-13, 24-26 से हार गए हैं।

इसके चलते हुए इस मैच में चीन से 0-2 से पिछड़ने के बाद एशियाई चैंपियनशिप के सिल्वर मेडलिस्ट आयुष शेट्टी ने अपने मैच को जीतकर भारत को स्कोरबोर्ड पर जगह दिलाई थी। क्यूंकि उन्होंने इस मैच में एक गेम से पिछड़ने के बाद ज़ोरदार वापसी करते हुए दुनिया के 15वें नंबर के खिलाड़ी वेंग होंग यांग को 17-21, 21-13, 21-15 से हरा दिया और स्कोर को 1-2 कर दिया था।

इसके बाद भारत की दूसरी पुरुष डबल्स जोड़ी हरिहरन अमसकारुनन और एमआर अर्जुन अपनी जीत की ले को बरकरार नहीं रख पाए। क्यूंकि इस मैच में उनको जी टिंग और रेन जियांग यू से 17-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके चलते हुए भारत के इस ग्रुप में शीर्ष पर रहने की सभी उम्मीदें खत्म हो गईं थी। क्यूंकि इस हार के साथ ही भारत मैच में 1-3 से पिछड़ गया था। इसके बाद फिर अंत में भारत के अन्य खिलाड़ी एचएस प्रणॉय ने लू गुआंग ज़ू को 20-22, 21-19, 21-11 से हराकर इस अंतर को थोड़ा कम कर दिया।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

