IPL Record: आईपीएल 2026 सीजन के 40वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने न्यू चंडीगढ़ के मैदान में खेलते हुए पंजाब किंग्स की टीम को हरा दिया है। क्यूंकि इस मैच में आरआर की टीम को जीत के लिए 223 रन का बड़ा लक्ष्य मिला था। इस मैच में आरआर की टीम ने उस लक्ष्य को 4 गेंदे शेष रहते हासिल कर लिया था।
जबकि इस मौजूदा सीजन में पंजाब किंग्स टीम की यह पहली हार भी थी। वहीं अपनी इस जीत के साथ ही राजस्थान टीम का आईपीएल के इतिहास में यह दूसरा सबसे बड़ा सफल रन-चेज भी बन गया है। आइए आरआर टीम द्वारा सबसे बड़े रन चेज पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 224 रन बनाम पंजाब किंग्स : साल 2020 :-
आईपीएल 2020 के सीजन में राजस्थान रॉयल्स टीम ने शारजाह में खेलते हुए 224 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए सभी को हैरानी में डाल दिया था। उस समय यह मैच भी पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ ही खेला गया था। इस मैच में स्टीव स्मिथ (50) और संजू सैमसन (85) ने आरआर की टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

इसके बाद फिर अंत में राहुल तेवतिया ने मैच का रुख पलट दिया था। क्यूंकि इस मैच में पहले तो उन्होंने 23 गेंदों में सिर्फ 17 रन बनाए थे। लेकिन बाद में उन्होंने अपनी आखिरी 8 गेंदों में 36 रन ठोक दिए थे। इसके चलते हुए फिर मैच के आखिरी ओवर में आरआर की टीम को जीत मिल गई थी।
2. 224 रन बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स : साल 2024 :-
आईपीएल 2024 के सीजन में कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेलते हुए आरआर की टीम ने 224 रन का लक्ष्य 8 विकेट खोकर ही हासिल कर लिया था। जबकि इस मैच में केकेआर के खिलाड़ी सुनील नरेन ने अपना इकलौता आईपीएल शतक भी लगाया था।

इसके बाद इन रनों के जवाब में आरआर टीम की तरफ से जोस बटलर ने भी इसी मैच में शानदार शतक लगाया और अपनी टीम को जीत दिलाई थी। वहीं इस मैच में उनकी इस शतकीय पारी के दम पर ही आरआर की टीम ने अपने आखिरी 8 ओवर में 100 से ज्यादा रन बनाए थे और अंतिम गेंद पर जीत हासिल की थी।
3. 223 रन बनाम पंजाब किंग्स : साल 2026 :-
आईपीएल 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने एक बार फिर से पंजाब किंग्स टीम के खिलाफ खेलते हुए 223 रनों के बड़े लक्ष्य को हासिल कर लिया है। वहीं इस मैच में उन्होंने इस लक्ष्य को 4 गेंद शेष रहते हुए हासिल किया है। जबकि दूसरी तरफ यह आईपीएल में उनका तीसरा 220+ रन का सफल रन चेज भी रहा है।

इस मैच में पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस (62*) ने केवल 20 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके चलते हुए यह आईपीएल में उनका अभी तक का सबसे तेज अर्धशतक भी है। इसके बाद इन रनों के जवाब में आरआर टीम ने अपने बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (51) और डोनोवन फरेरा (52*) की मदद से आखिरी ओवर में इस लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

