French Open: दुनिया के कई प्रमुख शीर्ष खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर अपनी गहरी निराशा व्यक्त की है। इसके अलावा अब इस फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के शुरू होने में ज्यादा समय शेष नहीं रह गया है। लेकिन इससे पहले ही टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। क्यूंकि इस समय दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इस पर सवाल खड़े किए हैं।
फ्रेंच ओपन की पुरस्कार राशि को लेकर दिग्गजों में निराशा :-
सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच, इटली के स्टार खिलाड़ी जैनिक सिनर, बेलारूस की स्टार खिलाड़ी आर्यना सबालेंका और अमेरिका की स्टार खिलाड़ी कोको गॉफ सहित कई प्रमुख खिलाड़ियों ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि को लेकर अपनी गहरी निराशा व्यक्त की है।

इसके अलावा यह क्ले कोर्ट ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता इस महीने के आखिर में पेरिस में शुरू होगी। इन सभी खिलाड़ियों का कहना है कि उनकी कुछ अन्य मांगें भी हैं जिन पर अभी तक आयोजकों ने ध्यान नहीं दिया है। उनकी इन मांगों में बेहतर प्रतिनिधित्व, स्वास्थ्य और पेंशन शामिल हैं।
आइए जानें क्या है पूरा मामला :-
दुनिया के इन शीर्ष खिलाड़ियों की यह मांग तब आई है जब फ्रेंच ओपन के आयोजकों ने पिछले महीने घोषणा की थी कि रोलां गैरां पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट की पुरस्कार राशि में लगभग 10 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। इसके चलते हुए इस बार कुल पुरस्कार राशि 61.7 मिलियन यूरो (72.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) हो गई है।

वहीं यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 5.3 मिलियन यूरो अधिक है। इसके अलावा इन सभी खिलाड़ियों ने बीते दिन सोमवार को जारी बयान में कहा था कि, “फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट के राजस्व में खिलाड़ियों की हिस्सेदारी 2024 में 15.5 प्रतिशत से घट गई है और 2026 में इसके 14.9 प्रतिशत रहने की संभावना है।”
आगामी 24 मई से शुरू होगा फ्रेंच ओपनटूर्नामेंट :-
इस बार यह फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट आगामी 24 मई से शुरू होने वाला है। वहीं इस बार पुरुष और महिला एकल चैंपियन को 28 लाख यूरो और उपविजेता खिलाड़ियों को 14 लाख यूरो मिलने वाले हैं। जबकि सेमीफाइनल में पहुंचने वालों को सात लाख 50 हजार यूरो और पहले दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को 87000 यूरो मिलेंगे। इसके अलावा पुरुष और महिला युगल विजेताओं को 600,000 यूरो और मिश्रित युगल चैंपियन को 122,000 यूरो मिलने वाले हैं।

इसके अलावा इन सभी खिलाड़ियों ने अपने बयान में कहा है कि, “असली आंकड़े बिल्कुल अलग कहानी बयां करते हैं। इस टूर्नामेंट के आयोजकों के अनुसार फ्रेंच ओपन ने 2025 में 395 मिलियन यूरो का राजस्व प्राप्त किया था। वहीं यह राजस्व उससे पिछले वर्ष की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक था। इसके बावजूद भी इस बार पुरस्कार राशि में केवल 5.4 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। इसके चलते हुए अब इन सभी खिलाड़ियों का राजस्व में हिस्सा घटकर 14.3 प्रतिशत रह गया है।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

