कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराकर उनके प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को खत्म कर दिया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। दिल्ली कैपिटल की शुरुआत ठीक।हुई थी। राहुल और निशंका ने 5 ओवरों में 49 रन जोड़ दिए थे। हालांकि राहुल के आउट होने के बाद निशंका ही अर्धशतक लगा पाए और बाकी बालेवाज कुछ खास नहीं कर सकें।
निशंका और आशुतोष को छोड़कर बल्लेबाजी हुई फ्लॉप, दिल्ली बना पाई 142 रन
कप्तान अक्षर पटेल ने 21 गेंदों में मात्र 1 रन बनाए और अपनी टीम को प्लेऑफ से बाहर करने में अहम भूमिका निभाई। आशुतोष शर्मा ने एक छोर से अच्छी पारी खेली लेकिन वो सिर्फ टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ही ले जा सकें। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निशंका के अर्धशतक और आशुतोष के 39 रनों की बदौलत 142 रन बनाए।
फिन एलन ने दिलाई अच्छी शुरुआत
केकेआर को जीत के लिए 143 रन चाहिए थे जो कि बहुत मुश्किल लक्ष्य नहीं था। दिल्ली को मैच में बने रहने के लिए शुरुआती ओवरों में विकेट की जरूरत थी। जिसके लिए सारी जिम्मेदारी मिचेल सर्च के कंधों पर थी। हालांकि बॉल स्विंग नहीं हुई और पिच धीमी होने की वजह से नई गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी जिसका फायदा फिन एलन और अजिंक्या रहाणे ने उठाया।
दोनों ने 3 ओवर में 29 रन जोड़ दिए थे। हालांकि ओवर की आखिरी बॉल पर एलन ने स्ट्रेट ड्राइव लगाई जिसको रोकने के प्रयास में स्टार्क के हाथ से बोल लगकर स्टंप में लग गई और रहाणे रन आउट हो गए।
फिन एलन और कैमरन ग्रीन की साझेदारी साबित हुई टर्निंग प्वाइंट
रघुवंशी इस मैच में कुछ खास नहीं कर सकें। अक्षर की गेंद पर वो स्वीप शॉट मारने का प्रयास कर रहे थे लेकिन बॉल उनके बल्ले के हैंडल से लगकर ऊपर उठी और पीछे स्टंप में जाकर लग गई और वो बोल्ड हो गए।
एलन और कैमरन ग्रीन ने उसके बाद संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन कभी भी उन्होंने दिल्ली केगेंदबाजों को हावी होने का मौका नहीं दिया। वो लगातार खराब बॉल पर बड़ा शॉट लगा रहे थे ताकि दबाव गेंदबाजों पर बना रहे। दोनों काफी पॉजिटिव बल्लेबाजी कर रहे थे उसका असर यह हुआ कि दिल्ली के स्पिनर खासकर कुलदीप यादव लगातार आधी पिच पर गेंदबाजी कर रहे थे जिसकी वजह से आसानी से रन आ रहे थे।
केकेआर ने दर्ज की एक और जीत, प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
एलन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक लगा दिया। कैमरन ग्रीन भी उनका बखूभी साथ निभा रहे थे और वो भी बीच बीच में बड़े शॉट लगा रहे थे ताकि रन रेट का दबाव न आए। हालांकि अर्धशतक लगाने के बाद फिन एलन तो अलग ही अंदाज में आ गए और लगातार बड़े शॉट लगाने लगे। फिन एलन ने ऐसा गियर बदला कि वो सीधे कुछ ही गेंदों में शतक के नजदीक आ गए।
केकेआर को जीत के लिए आखिरी 6 ओवरों में 3 रन चाहिए थे और एलन को शतक पूरा करने के लिए 6 की जरूरत थी। हालांकि स्ट्राइक पर कैमरन ग्रीन थे।।उन्होंने पहली बाल पर सिंगल लेकर स्ट्राइक फिन को दी और उन्होंने छक्का लगाकर न सिर्फ मैच जिताया बल्कि अपनी सेंचुरी भी मात्र 47 गेंदों में पूरी कर ली।
इस जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स ने 10 मैचों में अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है और इसी के साथ उनकी प्लेऑफ की उम्मीदें भी बरकरार हैं। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली कैपिटल की यह 11 मैचों में 7वीं हार हैं और इसी के साथ उनका प्लेऑफ में जाने का सपना फिर चकनाचूर हो गया है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

