कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल को उन्हीं के घर में बुरी तरह से हराकर उनका प्लेऑफ में जाने का सपना तोड़ा बल्कि अपनी उम्मीदें बरकरार रखी हैं। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन में चलते दिल्ली की टीम सिर्फ 142 रन ही बना पाई थी लेकिन उसके बाद फिन एलन के तूफान में डीसी के गेंदबाज उड़ गए और उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी जड़ दिया हैं और इसी के साथ वो केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।
फिन एलन बने केकेआर के लिए शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी
143 रनों का पीछा करने उतरी केकेआर को शुरुआत ठीक रही। एलन ने शुरुआत में स्टार्क के खिलाफ नई गेंद में ज्यादा जोखिम नहीं उठाया लेकिन उसके बाद जब वो एक बार सेट हुए तो उन्होंने लीची मुड़कर नहीं देखा। एलन ने सभी गेंदबाजों को रिमांड में लिया।
अर्धशतक तक तो उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की लेकिन एक बार जैसे ही वो 50 का आंकड़ा पार करें उन्होंने मात्र कुछ ही गेंदों में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए मात्र 47 गेंदों में शतक पूरा कर लिया। इस जीत के साथ केकेआर की यह इस सीजन की चौथी जीत हो गई है और अभी भी उनकी प्लेऑफ में जाने की उम्मीदें बरकरार हैं।
फिन एलन ने अपनी ताबड़तोड़ पारी के दौरान 10 गगनचुंबी छक्के भी लगाए थे। इसी के साथ वो केकेआर की तरफ से आईपीएल इतिहास में शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले ब्रैंडन मैकुलम, वेंकटेश अय्यर और सुनील नरेन ही सिर्फ यह कारनामा कर पाए हैं।
इन खिलाड़ियों ने अब तक लगाए हैं केकेआर के लिए अब तक शतक
ब्रैंडन मैकुलम: ब्रैंडन मैकुलम ने साल 2008 में आईपीएल के पहले ही मैच में बेंगलुरु के खिलाफ शतक जड़ा था। उन्होंने उसी मुकाबले में 158 रन बनाए थे जो कि आज भी इस लीग के इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी पारी हैं।
वेंकटेश अय्यर: वेंकटेश अय्यर ने साल 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ वानखेड़े में शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने इस पारी में 104 रन बनाए थे। हालांकि उनके शतक के बावजूद भी केकेआर को इस मैच में हार का सामना करना पड़ा था।
सुनील नरेन: सुनील नरेन भी केकेआर के लिए शतक लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। उन्होंने साल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। उन्होंने आरआर के खिलाफ 109 रनों की पारी खेली थी। हालांकि बटलर के तूफान के चलते केकेआर को इस मैच में भी हार का सामना करना पड़ा था।
फिन एलन: फिन एलन पहले ऐसे खिलाड़ी बने हैं जिन्होंने केकेआर के लिए चेस करते हुए शतक लगाया हैं। इससे पहले सभी खिलाड़ियों ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी जड़ी थी। एलन ने मात्र 47 गेंदों में यह कीर्तिमान पूरा कर लिया है।
आईपीएल में शतक बनाने वाले केकेआर बल्लेबाजों की सूची
1. ब्रेंडन मैकुलम – 158* बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, बेंगलुरु, 2008
2. वेंकटेश अय्यर – 104 बनाम मुंबई इंडियंस, मुंबई (वानखेड़े), 2023
3. सुनील नारायण – 109 बनाम राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता, 2024
4. फिन एलन – 100* बनाम दिल्ली कैपिटल्स, दिल्ली, 2026*
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

