गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराकर अपनी 7वीं जीत दर्ज कर ली है।
इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान परमानेंट कप्तान रियान पराग हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण नहीं खेल रहे थे और उनकी जगह पर यशस्वी जायसवाल कप्तानी कर रहे थे। उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच के लिए प्लेइंग 11 में दो बदलाव हुए थे। यश राज और हेटमायर को जगह दी गई थी।
शुभमन और सुदर्शन की बदौलत गुजरात ने बनाया बड़ा स्कोर
गुजरात टाइटंस की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। पिच में तेज गेंदबाजों के लिए मदद थी लेकिन उसका फायदा राजस्थान के गेंदबाज नहीं उठा पाए। शुभमन और सुदर्शन ने एक बार फिर काफी शानदार बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही 82 रन जोड़ दिए। दोनों यहीं पर नहीं रुके और उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।
सुदर्शन तो आउट हो गए लेकिन गिल ने उसके बाद भी रन बनाने जारी रखे। उन्होंने 82 रन बनाए। आखिरी में वाशिंगटन और राहुल तेवतिया ने छोटी लेकिन बहुमूल्य पारियां खेलकर टीम को 229 रन तक पहुंचा दिया।
अच्छा रहा राजस्थान के लिए पावरप्ले
राजस्थान रॉयल्स के लिए इस लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल था। क्योंकि उनका मिडल ऑर्डर फॉर्म में नहीं था। वैभव ने दूसरी ही गेंद पर सिराज की मिडविकेट के ऊपर छक्का जड़ दिया। सूर्यवंशी उसके बाद भी नहीं रुके और अगले ही ओवर में रबादा के 3 बाउंड्री जड़ दी।
अगले ही ओवर में उन्होंने फिर सिराज को पहले छक्का जड़ दिया लेकिन उसके बाद सिराज ने वापसी करते हुए उन्हें आउट कर दिया। वैभव ने 16 गेंदों में 36 रन बनाए। यशस्वी भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए। कप्तानी के पहले मैच में ही वो 4 गेंदों में 3 रन बनकर आउट हुए।
मिडल ओवरों में राशिद खान ने दिखाया अपना जादू
ध्रुव जुरैल ने आते ही कुछ बड़े शॉट्स लगाए और पावरप्ले में टीम के स्कोर को बढ़ाने में मदद की। हालांकि इस मैच में वापसी करने वाले हेटमायर फिर फ्लॉप रहे और 7 गेंदों में 6 रन बनकर आउट हो गए। राजस्थान ने पावरप्ले में 78 रन बनाए लेकिन उन्होंने अपने 3 विकेट खो दिए थे। इस फेस में आरआर की टीम गुजरात से सिर्फ 4 रन ही पीछे थी।
जडेजा ने आते ही कुछ बड़े शॉट्स खेलकर इंटेंट दिखाया लेकिन राशिद ने अपने पहले ही ओवर में ध्रुव जुरैल और पिछले मैच में तूफानी पारी खेलने वाले फरेरा को शून्य पर आउट करके मैच को अपनी टीम की झोली में डाल दिया।
राजस्थान को मिली करारी हार
जडेजा एक छोर से लगे हुए थे लेकिन कोई भी उनका साथ देने को तैयार नहीं था। इसी बीच रिक्वायर्ड रन रेट का दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा था। जडेजा ने कुछ बड़े शॉट तो लगाए लेकिन वो राशिद खान की लेग ब्रेक को समझ नहीं पाए और एलबीडब्ल्यू हो गए।
गुजरात के गेंदबाजों ने उसके बाद काफी शानदार गेंदबाजी की। यह पिच इतनी अच्छी नहीं थी जितनी गिल सुदर्शन ने बना दी थी। स्पिन गेंदबाजों की गेंदे टर्न हो रही थी जबकि स्लोअर बॉल पिच में रुककर आ रही थी। गुजरात टाइटंस ने यह मैच आसानी से 77 रनों से जीत लिया है। राशिद खान ने कमबैक करते हुए 33 रन देकर 4 विकेट लिए। राजस्थान की तरफ से जडेजा ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए।
राजस्थान का प्लेऑफ का सफर हुआ मुश्किल
राजस्थान की यह 7 मैचों में 5वीं हार हैं और अब उनके लिए आगे आने वाले हर मुकाबले काफी मुश्किल भरे हो गए हैं। क्योंकि अब यहां से 1 भी हार उन्हें प्लेऑफ से बाहर कर सकती है। प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए उन्हें अंतिम 3 मैचों में 2 जीतने है। वहीं गुजरात ने अपने 7 मैच जीत लिए हैं और अब उन्हें सिर्फ़ 1 जीत की जरूरत है।
क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

